फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फुकरे रिटर्न्स' की हिट एक्ट्रेस की अगली फिल्म में UP की राजनीति, किया बड़ा खुलासा

Sat, 16 Dec 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिचा चड्ढा - फोटो : youtube
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' की सफलता की खुशियां मना रही हैं। साथ ही वह अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी में भी लग गई हैं। अपनी अगली फिल्म 'दासदेव' के बारे में बात करते हुए ऋचा ने अपने 'प्यार' के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन

2 of 4
ऋचा ने बताया कि उन्होंने 'देवदास' की पारो के चरित्र से प्यार है। उन्होंने कहा, 'पारो का किरदार कई लोगों ने अगल-अगल फिल्मों में निभाया है और मुझे इस किरदार को निभाते हुए खुशी होगी।'
पढ़ें: एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बोलीं- मेरे पास पेरिस में कोई फ्लैट नहीं, मकान मालिक मांग रहा किराया
विज्ञापन

3 of 4
ऋचा ने कहा कि शहर में हर कोई अपने अपने तरीके से पारो को प्यार करता है, लेकिन वह उन सभी से परेशान नहीं होती है। वह देव को प्यार करती है। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'दासदेव' उत्तरप्रदेश की राजनीति से जुड़ी हुई है, जो मुझे काफी पसंद आई।
विज्ञापन

4 of 4
रिचा चड्ढा - फोटो : youtube
इस फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं। फिल्म 'दासदेव' का नाम पहले 'और देवदास' रखा गया था। ऋचा ने सुधीर मिश्रा के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है हर ऐक्टर को सुधीर के साथ एक बार काम जरूर करना चाहिए, क्योंकि आप उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। वह उन निर्देशकों में से हैं, जो मेरी विश लिस्ट में है।'
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को बुलाने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए, 5 मिनट के चार्ज कर रहीं 5 करोड़ रुपए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें