फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसफर: बॉलीवुड के इन कलाकारों ने पेश की सच्चे प्यार की मिसाल, बचपन की मोहब्बत को दिया शादी का नाम

Tue, 08 Mar 2022 01:09 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चकाचौंध से भरे मनोरंजन जगत में रिश्ते कांच से नाजुक होते हैं। यहां आए दिन कई रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आते हैं। बीते कई समय से मनोरंजन जगत में कई मशहूर कलाकारों के रिश्ते टूटते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया

चकाचौंध से भरे मनोरंजन जगत में रिश्ते कांच से नाजुक होते हैं। यहां आए दिन कई रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आते हैं। बीते कई समय से मनोरंजन जगत में कई मशहूर कलाकारों के रिश्ते टूटते दिखाई दिए हैं। इन नाजुक रिश्तो को बचाए रखने और निभाने के लिए सालों की मेहनत और शिद्दत जरूरी होती है। प्यार होना जितना आसान है, उसे निभाना उतना ही मुश्किल। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने बात को साबित किया है कि सच्चा प्यार मिलना और उसे निभाना मुमकिन है। इन कलाकारों ने अपने बचपन के प्यार को अंजाम तक पहुंचाते हुए शादी तक का सफर तय किया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसे ही कुछ कलाकारों और उनके हमसफर के बारे में-

 

विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान- गौरी खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का है। इंडस्ट्री के पावर कपल कही जाने वाली इस जोड़ी ने अपने बचपन के रिश्ते को निभाते हुए शादी तक का सफर तय किया। शाहरुख और गौरी एक- दूसरे को तब से जानते हैं, जब शाहरुख 16 साल के थे और गौरी 14 साल की। अगल धर्म के होने की वजह से दोनों की शादी में आई लाख दिक्कतों के बावजूद इस कपल में 1991 में शादी कर अपना घर बसाया और आज भी एक - साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 6
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn

वरुण धवन- नताशा दलाल

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भी अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी की है। वरुण और नताशा स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने आखिरकार अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांध दिया।

 

4 of 6
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप

अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन आवाज में दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना भी सूची में शामिल हैं। आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप इंडस्ट्री के खूबसूरत जोड़ों में शामिल हैं। आयुष्मान खुराना और ताहिरा एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे और दोनों के परिवार वाले भी एक- दूसरे से परिचित थे। यही वजह है कि दोनों की शादी में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। एक खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे इस कपल के दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन

5 of 6
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा देओल- भरत तख्तानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी के साथ शादी रचाई है। खबरों की मानें तो भरत स्कूल के दिनों से ही ईशा से प्यार करते थे। बाद में ईशा ने अपने बचपन के दोस्त को जीवन भर का साथी बना लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जायद खान और मलाइका पारेख

जायद खान- मलाइका पारेख

बॉलीवुड अभिनेता जायद खान ने भी अपनी बचपन की दोस्त मलाइका पारेख के साथ शादी की है। जायद और मलाइका एक स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें