फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

On-Screen Couples: शाहरुख-दीपिका से लेकर आमिर-करीना तक, ये 5 पसंदीदा जोडियां 2022 में एक बार फिर आएंगी साथ

Wed, 05 Jan 2022 06:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऑनस्क्रीन कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में 2022 काफी नॉस्टैल्जिक होने वाला है। कई पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियां, जिन्होंने फिल्मों में एक साथ काम करते हुए खूब चर्चाएं बटोरीं हैं, वे 2022 में फिर से अपना जादू बिखरने की तैयारी कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये 5 पसंदीदा जोड़िया कब और किन फिल्मों में एक साथ नजर आएंगी। पढ़िए
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका और शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण

अभिनेता शाहरुख खान फिल्म ओम शांति ओम (2007) में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऑनस्क्रीन पर अपना जादू बिखेर चुके हैं। दोनों ने चेन्नई एक्सप्रेस (2013) और हैप्पी न्यू ईयर (2014) जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी साथ काम किया था। अब उनकी जोड़ी फिल्म पठान ने नजर आ सकती है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे, जो फिल्म देसी बॉयज़ (2011) में दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान- करीना कपूर खान

अभिनेता आमिर खान फिल्म 3 इडियट्स (2009) में अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुके हैं। अब दोनों हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' के आधिकारिक रीमेक "लाल सिंह चड्ढा" में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में आमिर खान गंप और करीना गंप की प्रेमी का रोल निभा रहीं हैं। बता दें कि दोनों इससे पहले फिल्म तलाश में भी साथ काम कर चुके हैं।

4 of 6
अक्षय और भूमि - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर

खिलाड़ी कुमार ने पेडनेकर के साथ सामाजिक नाटक 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' (2017) में पति-पत्नी के रूप में काम किया था। वे अब आनंद एल राय की आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' के लिए पांच साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिका और कृति - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन- कृति सेनन

तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' (2020) के हिंदी रीमेक में अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता कार्तिक आर्यन एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'लुका छुप्पी' (2019) में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि दोनों को हाल ही में दिल्ली में शूटिंग करते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टाइगर और कृति - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ- कृति सेनन

अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म हीरोपंती (2014) में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के अभिनय किया है। अब दोनों अपनी केमिस्ट्री का जादू दिखाने के लिए विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म गणपथ में साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें