फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पति राज कुंद्रा के साथ भगवान के दर पर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, साईं बाबा और सप्तश्रृंगी देवी के किए दर्शन

Wed, 05 Jan 2022 06:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बुधवार को अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में दोनों महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में यह कपल साईं बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शिल्पा शेट्टी की पति राज कुंद्रा के साथ साल 2022 की पहली पोस्ट है।

साईं बाबा के दरवार पहुंची अभिनेत्री इस दौरान महरून रंग का सूट, मैचिंग ज्वैलरी, ब्लैक मास्क पहने नजर आई। साथ ही शिल्पा इस दौरान खुले बालो में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, उनके पति राज कुंद्रा ने ग्रे रंग के एथनिक वियर पहवा हुआ था। इसके साथ ही वह बी काले रंग का मास्क पहने दिखाई दिए । दर्शन कने पहुंच शिल्पा और राज मंदिर में एक- दूसर के बगल में खड़े होकर प्रार्थना करते दिखे। इसके बाद राज ने झुककर माथे से वेदी को छुआ, जबकि एक्ट्रेस ने दोनों हाथों से वेदी प्रणाम किया। 

विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर इस वीडियो क्लिप को साझा करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "सबका मालिक एक श्रद्धा और सबूरी। ओम साईं राम। इसके साथ ही अभिनेत्री आज पति राज कुंद्रा संग सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन करने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के मंदिर दर्शन की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी,राजीव अदातिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अभिनेत्री और उनके पति के साथ उनकी एक रिलेटिव और बिग बॉस पूर्व कंटेस्टेंट राजीव अदातिया भी नजर आए। दर्शन के बाद शिल्पा ने फोटो के लिए अपना मास्क उतारा। मंदिर में एक्ट्रेस के आने की खबर फैलते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

4 of 5
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री इससे पहले पिछले राज कुंद्रा के साथ हिमाचल प्रदेश भी गए थे। इस दौरान दोनों ने वहां कांगड़ा जिले में शत्रुनाशिनी मां बगलामुखी के मंदिर, गांव बनखंडी में साथ पूजा की थी। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालामुखी मंदिर के भी दर्शन किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

 

गौरतलब है कि जेल से बाहर आने के बाद वह पिछले साल नवंबर में शिल्पा की अपने पति के साथ यह पहली सार्वजनिक झलक थी। दरअसल, एक्ट्रेस के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पिछले साल जुलाई में अश्लील फिल्म से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में राज को करीब में दो महीने बाद सितंबर में जमानत मिली थी। 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें