फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Boycott: लाल सिंह चड्ढा की वजह से ये फिल्में भी हुईं ट्रोल! जानें बायकॉट और आमिर खान का कनेक्शन

Thu, 18 Aug 2022 02:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर यूं तो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी चीज आग की तरह फैल जाती है। एक फोटो से लेकर वीडियो और किसी का विरोध कुछ भी करने के लिए लोग सोशल मीडिया का भी सहारा लेते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर यूं तो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी चीज आग की तरह फैल जाती है। एक फोटो से लेकर वीडियो और किसी का विरोध कुछ भी करने के लिए लोग सोशल मीडिया का भी सहारा लेते हैं। इसी क्रम में बीते कई दिनों से इंटरनेट पर बॉलीवुड और इसके कलाकारों के खिलाफ भारी विरोध देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्मों के विरोध का यह पहला मामला नहीं है। पहले ही कई फिल्में इंटरनेट पर लोगों की नाराजगी झेल चुकी है। अभिनेता आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद लगभग हर हिंदी फिल्म बायकॉट की जा रही है। लेकिन बायकॉट हो रही इन सभी फिल्मों में एक चीज कॉमन हैं। दरअसल, विरोध झेल रही लगभग हर फिल्म का कनेक्शन लाल सिंह चड्ढा या आमिर खान से हैं। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं इन दिनों बायकॉट होने वाली फिल्मों और उनके लाल सिंह चड्ढा से कनेक्शन के बारें में- 

विज्ञापन

2 of 6
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा

बीते दिनों रिलीज हुई अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही लोगों की नाराजगी झेल रही है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग की जा रही थी। इतना ही नहीं फिल्म के रिलीज होने के बाद भी लोगों ने लगातार इसका विरोध जारी रखा। दरअसल, फैंस आमिर के भारत को लेकर दिए बयान की वजह से उनसे नाराज हैं। यही वजह है कि इस फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर  काफी खराब रहा, जिसके चलते यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 

विज्ञापन

3 of 6
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान इंडस्ट्री में रोमांस किंग के नाम से मशहूर हैं। हालांकि, अभिनेता लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। शाहरुख आखिर बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। लेकिन अब एक्टर अपनी फिल्म पठान के साथ जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली ये फिल्म अभी से चर्चाओं में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। शाहरुख हाल ही में आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में कैमियो करते नजर आए थे। यह वजह है कि लोग अब उनकी फिल्म का भी विरोध करने लगे हैं। 

4 of 6
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के किरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम वेधा

बॉलावुड एक्टर ऋतिक रोशन और अभिनेता आमिर खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 30 सितंबर को रिलीज होने वाली ये फिल्म साउथ की इसी नाम की सुपरहिट फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। हालांकि, रिलीज से पहले ऋतिक की यह फिल्म भी लोगों की नाराजगी का शिकार हो रही है। दरअसल, बीते दिनों अभिनेता ऋतिक रोशन ने आमिर खान और उनकी फिल्म का समर्थन करते हुए बयान दिया था। बस फिर क्या था आमिर और उनकी फिल्म का सपोर्ट करना ऋतिक को भारी पड़ गया और लोगों ने उनकी फिल्म का भी बहिष्कार शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

5 of 6
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्रह्मास्त्र

अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लेकर खासा सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर भी चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते दिखेंगे। वहीं, यह पहला मौका होगा जब रणबीर और आलिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते भी नजर आएंगे। हालांकि, बीते कुछ समय से इस फिल्म को लेकर भी बायकॉट की मांग उठ रही है। दरअसल, लोगों का कहना है अभिनेता आमिर खान की फिल्म पीके, जिसमें हिंदुओं की भावनाओं और भगवान का अपनाम किया गया था, उनमें रणबीर कपूर भी उनके साथ थे। दरअसल, फिल्म पीके के आखिर में रणबीर का एक कैमियो था, जिसके चलते अब लोग उनकी आने वाली फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोबारा - फोटो : social media

दोबारा

अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा आज अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। खास बात यह कि यह फिल्म अपने बायकॉट की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लेकिन अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर तापसी का आमिर और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा से क्या कनेक्शन है। तो चलिए हम बताते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस से जब बीते दिनों लाल सिंह चड्ढा को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा था कि जिस तरह अक्षय और आमिर की फिल्म बायकॉट की जा रही है, वैसे ही मेरी फिल्म का भी बायकॉट करो। बस फिर क्या था लोगों ने तापसी की ये इच्छा पूरी करते हुए अब उनकी फिल्म दोबारा को बायकॉट करने की मुहिम शुरू कर दी है। बता दें कि ये फिल्म कल यानी 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें