फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी में ऐसे अपना ख्याल रख रहीं हैं दीया मिर्जा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

Fri, 09 Apr 2021 02:35 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच दीया मिर्जा ने एक्सरसाइज और योग रूटिन का एक क्लिप इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो क्लिप में दीया एक प्रोफेशनल ट्रैनर की गाइडेंस में एक्सरसाइज, माइल्ड वेट ट्रेनिंग और योग करते हुए नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/diamirzaofficial
इस वीडियो में वह अपनी बिल्डिंग की छत पर नजर आ रही हैं। इस दौरान दीया ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहने वर्कआउट और योगा करती दिख रही हैं। उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Instagram
बता दें कि हाल ही में दीया प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद बेबी बंप के साथ पहली बार मीडिया के सामने नजर आई थीं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को बॉलीवुड के फैमस फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था। 
 

4 of 5
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

बता दें कि दीया ने इसी साल 1 फरवरी को बिजनसमैन वैभव रेखी से शादी की है। दोनों की ये दूसरी शादी है। शादी के डेढ महीने बाद दीया ने बेबी बंप के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया था। दीया की तरह ही ये वैभव की भी दूसरी शादी है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
बात करें दीया के करियर की तो साल 2000 में मिस इंडिया पैसिफिक का ताज जीता था। फिर उन्होंने फिल्म रहना है तेरे दिल में से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म से दीया ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। दीया इसके अलावा और भी कई फिल्मों में अहम किरदार निभाती नजर आईं थीं। आखिरी बार दीया तापसी पन्नू के साथ फिल्म थप्पड़े में देखा गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें