सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं तेजस्वी प्रकाश कहती हैं, ‘मैं अपने पूरे कलर्स परिवार के साथ कलर्स के ‘सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022’ के जश्न का छोटे परदे पर प्रसारण होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इस उत्सव में कलर्स के सभी कलाकार अपने धार्मिक डांस परफॉर्मेंसेज के जरिए भगवान गणेश को आभार व्यक्त करेंगे और उसके बाद रितेश सर के साथ एक गणेश महाआरती होगी।’ इस पूरे कार्यक्रम का संचालन करने वाले अर्जुन बिजलानी ने बताया, ‘इस गणेश उत्सव पर ‘सावी की सवारी गणेश उत्सव 2022’ के होस्ट के रूप में कलर्स पर वापसी करके मुझे खुशी हो रही है। ‘सावी की सवारी’ की सावी के साथ गणेश उत्सव को होस्ट करके बहुत मजा आया। वह एक कमाल की एक्टर हैं, जो उज्जैन की पहली महिला ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका निभा रही हैं।’