फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 फिल्मों में दोस्ती के लिए स्टार्स ने लगा दी जान की बाजी, 'राहुल-अंजलि' तो आज भी हैं फेमस

Sun, 04 Aug 2019 07:46 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Jai-veeru and shahrukh khan - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमाजगत में दोस्ती पर कई सारी फिल्में बनी हैं। कुछ फिल्में ऐसी हैं ना केवल उनके किरदार हिट हुए बल्कि डायलॉग भी लोगों की जुबां पर अभी तक हैं। फिर चाहे 'शोले' में जय और वीरू की दोस्ती हो या फिर 'कुछ कुछ होता है' में राहुल और अंजली की दोस्ती। इन सभी फिल्मों में दोस्ती की ऐसी मिसाल पेश की गई जिसे देखकर लोग कहने लगे दोस्त हो तो ऐसा। 4 अगस्त को  'फ्रेंडशिप डे' है। जानिए उन 6 फिल्मों के बारे में जिसमें किरदारों ने दोस्ती को नया आयाम दिया। 
विज्ञापन

2 of 7
khuch khuch hota hai - फोटो : file photo
फिल्म-कुछ कुछ होता है, अंजली-राहुल
इस कड़ी में पहला नाम आता है अंजली और राहुल का। फिल्म 'कुछ कुछ होता 'है का शाहरुख खान का एक डायलॉग 'प्यार दोस्ती है' सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। इस फिल्म में बकायदा 'फ्रेंडशिप डे' को सेलिब्रेट करते हुए भी दिखाया गया था। 'कुछ कुछ होता है' फिल्म मुख्य रूप से दोस्ती पर ही आधारित थी जिसमें अंजली का किरदार निभाने वाली काजोल राहुल यानी कि शाहरुख खान के लिए अपने प्यार का त्याग कर उसकी टीना से शादी करवा देती है।

विज्ञापन

3 of 7
sholay - फोटो : file photo
फिल्म शोले- जय-वीरू
किसी भी दोस्ती में ईमानदारी और प्यार का होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण 'शोले' फिल्म के जय और वीरू हैं। 'शोले' फिल्म में अमिताभ और धर्मेंद्र की जोड़ी दोस्ती की ऐसी मिसाल दी है जिसे आज भी लोग याद करते हैं। यहां तक कि फिल्म में दोस्त के लिए जय अपनी जान भी दे देता है।

4 of 7
Lage Raho Munnabhai - फोटो : file photo
फिल्म-मुन्नाभाई MBBS, सर्किट और मुन्नाभाई
'मुन्नाभाई MBBS' फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की दोस्ती भी लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में सर्किट अपने दोस्त मुन्नाभाई की हर ख्वाहिश पूरी करता है। फिर चाहे लैब में प्रैक्टिस करने के लिए अपने दोस्त मुन्ना के लिए बॉडी ही उठा लाने वाला सीन ही क्यों न हो। इस सीन से साबित कर दिया था कि दोस्ती सही में अनमोल होती है।
विज्ञापन

5 of 7
maine pyar kiya - फोटो : file photo
फिल्म- मैंने प्यार किया, प्रेम-सुमन
'मैंने प्यार किया' फिल्म में सलमान ने प्रेम और भाग्यश्री ने सुमन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दोस्ती को प्यार में बदलते हुए दिखाया गया है साथ ही दिखाया गया है कि कैसे प्रेम अपनी दोस्त पर मुसीबत आने पर उसका डटकर मुकाबला करता है।
विज्ञापन

6 of 7
dil chahta hai
फिल्म-दिल चाहता है, आमिर, सैफ, अक्षय खन्ना
आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की फिल्म 'दिल चाहता है' दोस्ती की बेमिसाल कहानी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि जिंदगी में सिर्फ एक नहीं बल्कि उससे ज्यादा दोस्त भी दिल के इतने करीब होते हैं कि आप उनसे कभी भी दूर जाना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zindagi na milegi dobara - फोटो : file photo
फिल्म- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,ऋतिक,फरहान,अभय देओल 
इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दोस्त दोस्तों से किए वादे को निभाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक दोस्त की शादी होने से पहले तीनों दोस्त यानी कि ऋतिक,फरहान अख्तर और अभय देओल घूमने एक साथ जाते हैं और यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे शानदार सफर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें