फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day: तलाक के बाद नहीं टूटा इन 5 बॉलीवुड जोड़ियों का रिश्ता, दोस्ती निभाकर पेश की मिसाल

Sun, 04 Aug 2019 07:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
पहली पत्नी रीना के साथ आमिर खाने - फोटो : social media
अक्सर पति-पत्नी एक-दूसरे को तलाक देने के बाद कभी कोई रिश्ता नहीं रखते हैं और न ही कभी बात करते हैं। मगर बॉलीवुड की कुछ जोड़ियों ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। इन जोड़ियों ने एक-दूसरे से तलाक तो लिया, मगर दोस्ती का रिश्ता हमेशा कायम रखा। इतना ही नहीं तलाक होने के बाद भी यह जोड़ियां एक-दूसरे की खुशी और गम में भी शामिल होते रहे हैं। फ्रेंडशिप डे के मौके पर आइए हम आपको बॉलीवुड की उन पांच जोड़ियां के बारे में बताते हैं, जो तलाक देने के बाद भी दोस्त बनकर रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
सुजैन खान और ऋतिक रोशन
सुजैन खान और ऋतिक रोशन का रिश्ता हमेश से चर्चा में रहा है। यह स्टार कपल 14 साल तक साथ रहे। इन दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। मगर बाद में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है। तलाक लेने के बाद भी सुजैन और ऋतिक के बीच दोस्ती का रिश्ता मौजूद है। यह दोनों अपने बच्चों से साथ अक्सर हॉलिडे, पार्टी, मूवी डेट और लंच-डिनर पर जाते हुए दिखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों 11 साल एक-दूसरे के साथ रहे और 2014 में इन दोनों ने तलाक ले लिया। मगर तलाक के बाद भी इन दोनों के बीच आज भी दोस्ती का रिश्ता है। पूजा के अच्छे और बुरे हर समय में मनीष उनके साथ खड़े होते हैं। 

4 of 6
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इन दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है। अरबाज-मलाइका 18 साल साथ रहे। तलाक देने के बाद भी इस कपल के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है।
विज्ञापन

5 of 6
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap - फोटो : social media
अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन
निर्देशक अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों एक-दूसरे के साथ करीब 5 साल तक रहे। 2015 में इन दोनों ने तलाक ले लिया। मगर तलाक के बाद अनुराग और कल्कि के बीच दोस्ती अक्सर नजर आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aamir Khan Reena Dutta - फोटो : twitter
आमिर खान और रीना दत्ता
आमिर खान ने रीना दत्ता से साल 1986 में शादी की थी। इन दोनों ने अपने परिवार वालों से भागकर शादी की थी। आमिर और रीना के दो बच्चे भी हैं। दोनों ने 16 साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया। मगर आज भी रीना आमिर के फैमिली प्रोग्राम और पार्टी में एक दोस्त ही तरह नजर आती हैं। वहीं आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव और रीना भी आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें