फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Movies Release: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी ये पांच फिल्में, थ्रिल और रोमांस से भरा होगा वीकएंड

Thu, 26 May 2022 09:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा हमेशा से ही मनोरंजन का एक बेहतरीन जरिया रहा है। गुजरे जमाने से लेकर मौजूदा समय तक भले ही सिनेमा में काफी बदलाव हो गए हों। लेकिन इसकी लोकप्रियता में हर दिन इजाफा ही हुआ है।
विज्ञापन
1 of 6
Friday Movies Release - फोटो : Social media
सिनेमा हमेशा से ही मनोरंजन का एक बेहतरीन जरिया रहा है। गुजरे जमाने से लेकर मौजूदा समय तक भले ही सिनेमा में काफी बदलाव हो गए हों। लेकिन इसकी लोकप्रियता में हर दिन इजाफा ही हुआ है। यही वजह है कि दर्शक हर हफ्ते शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शुक्रवार ना सिर्फ फिल्में रिलीज होने के कारण अहम होता है बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि लोग इस दिन के आते ही वीकएंड की योजना बनाने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 6
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक - फोटो : Instagram

अनेक

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में एक आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अनेक इस शुक्रवार यानी 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह है एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा है। यह फिल्म पूर्वोत्तर भारत की भू-राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक सामाजिक-राजनीतिक, एक्शन थ्रिलर फिल्म है। 

विज्ञापन

3 of 6
तीन श्याने - फोटो : Social media

तीन श्याने

तीन श्याने भी इस शुक्रवार को थिएटर्स में दस्तक देने को पूरी तरह तैयार है। यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनीस बरुदवाले द्वारा किया गया है। तीन श्याने तीन युवाओं की कहानी है, जो सफलता के शॉर्टकट का लालच देकर रातों-रात अमीर बन जाते हैं। इस फिल्म में गोवर्धन असरानी, राकेश बेदी और प्रियांशु चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

4 of 6
अमरिस  - फोटो : Social media

अमरिस 

पुष्पेंद्र सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म अमरिस भी कल यानी शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी विक्रम और उसकी प्रेमिका की वफादारी के इर्द-गिर्द घूमती है। अमरिस फिल्म में किंशुक वैद्य, सुमित सिंह, कुरुश देबू और क्रिसन बैरेटो मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
लव इन यूक्रेन  - फोटो : Social media

लव इन यूक्रेन 

लव इन यूक्रेन का निर्देशन नितिन कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में विपिन कौशिक लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में एक भारतीय छात्र और एक यूक्रेनी लड़की के प्यार को दिखाया गया। यह फिल्म भी 27 मई को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेमोलिम्फ - फोटो : Social media

हेमोलिम्फ

हेमोलिम्फ एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुदर्शन गमारे द्वारा किया गया है। इस फिल्म में रियाज अनवर और रुचिरा जाधव, लीड रोल में हैं। हेमोलिम्फ अब्दुल वाहिद शेख के आसपास की वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें