आपके कमरे में कोई रहता है
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपके कमरे में कोई रहता है
आजकल हॉरर कॉमेडी सामग्री को बहुत पसंद किया जा रहा है इसलिए एमएक्स प्लेयर लेकर आ रहा है एक हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज 'आपके कमरे में कोई रहता है'। इस वेब सीरीज में सुमीत व्यास, नवीन कस्तूरिया, अमोल पाराशर और आशीष वर्मा मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं एक चुड़ैल का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी अभिनेत्री स्वरा भास्कर। कहानी चार युवाओं की है जिन्हें घर की तलाश है और जब घर मिलता है तो वह भी भूतहा। पांच एपिसोड की इस वेब सीरीज में इसी तरह हंसना हंसाना और डरना डराना लगा रहता है।