फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राधे' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के सलमान के फैसले से खुश हैं दिशा, दर्शकों से की यह गुजारिश

Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी और सलमान खान - फोटो : फाइल
दबंग अभिनेता सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के सिनेमाघरों में रिलीज होने की आधिकारिक घोषणा होने के बाद इसकी मुख्य अभिनेत्री दिशा पाटनी बहुत खुश हैं। उन्हें खुशी इस बात की है कि अब दर्शक इस फिल्म का मजा बड़े पर्दे पर ले सकेंगे। हालांकि, अब तक देश से कोरोना वायरस विदा नहीं हुआ है इसलिए दिशा ने फिल्म देखने जाने वाले सभी लोगों से गुजारिश की है कि सावधानियां जरूर बरतें।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें सलमान खान, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस दिन का इंतजार सलमान खान के प्रशंसक काफी लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन फिल्म की रिलीज का समय अलग-अलग कारणों से हमेशा आगे ही बढ़ता रहा। लेकिन, आखिरकार यह फिल्म अब इसी साल ईद पर रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि उनकी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' इसी ईद पर रिलीज होगी। वैसे तो सलमान की यह फिल्म हमेशा से सिनेमाघरों में ही रिलीज होने के लिए बन रही थी। लेकिन, कुछ हफ्तों पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान ने अपनी इस बहुचर्चित फिल्म को ओटीटी पर बेचने का मन बना लिया है। इन खबरों ने सिनेमाघरों के मालिकों को थोड़ा विचलित किया और उन्होंने एक पत्र लिखकर सलमान खान से गुजारिश की कि वह अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करें।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
सिनेमाघरों के मालिकों के इस पत्र का जवाब देते हुए सलमान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं जवाब थोड़ा देर से दे रहा हूं, इसके लिए माफी चाहता हूं। इस कठिन वक्त में यह बहुत बड़ा फैसला है। मैं समझ सकता हूं कि सभी सिनेमाघर इस समय आर्थिक समस्याओं से गुजर रहे हैं। मैं अपनी फिल्म 'राधे' को सिनेमाघरों में रिलीज करके आपकी मदद करने के लिए तैयार हूं। लेकिन, बदले में मैं आशा करता हूं कि आपने दर्शकों के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए होंगे। फिल्म ईद पर रिलीज होनी थी और वह ईद वर्ष 2021 की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
सलमान के इस संदेश से सिनेमाघरों के मालिक भी खुश हुए और सलमान के प्रशंसक तो फूले नहीं समा रहे। इधर, फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान की हीरोइन दिशा पाटनी भी खुश हैं और अपनी खुशी जाहिर करते हुए वह कहती हैं, 'राधे सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। अब इस फिल्म का मजा दर्शक सिनेमाघरों में ले पाएंगे  इसके लिए हम बहुत से लोगों के शुक्रगुजार हैं। बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करती हूं कि जब भी सिनेमाघर जाएं तो स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सावधानियां जरूर बरतें।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें