फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'अवतार 2' के सामने अब भी डटकर खड़ी है 'दृश्यम 2', रणवीर की सर्कस का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म!

Sat, 07 Jan 2023 07:31 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अवतार 2, सर्कस, दृश्यम 2 - फोटो : Social media
दो हफ्ते पहले बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'सर्कस' रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बेहद सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वहीं अपने तीसरे हफ्ते में भी हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 2' अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसके साथ ही बीते शुक्रवार रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। तो चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
सर्कस
बीते साल रिलीज हुई रणवीर सिंह की दूसरी फिल्म का हाल भी भी बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है। यह मल्टीस्टारर फैमिली एंटरटेनर फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम रही है। इसकी कहानी से लेकर इसके कलाकारों को एक्टिंग तक सभी को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म फ्लॉप फिल्मों को लिस्ट में शामिल हो गई है। 150 करोड़  रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को महज 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन अब 36.82 करोड़ हो गया है।
Irrfan Khan: बस पढ़ लीजिए ये 10 डायलॉग, यकीन मानिए दिमाग में दिनभर छाए रहेंगे इरफान खान
विज्ञापन

3 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन हो गए हैं और यह अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। सातवें शुक्रवार को फिल्म की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 50वें दिन 40 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई  237.16 करोड़ रुपये हो गई है।
Bollywood: बैकग्राउंड डांसर से शुरू हुआ था इन सितारों का करियर, आज इंडस्ट्री पर करते हैं राज

4 of 5
वेड - फोटो : Social media
वेड
साउथ की फिल्म का मराठी रीमेक वेड सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 20 साल बाद रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी को पर्दे पर लाने वाली इस प्यारी सी प्रेम कहानी को लोग खूब सराह रहे हैं। फिल्म पहले दिन से अच्छा कर रही है। फिल्म की कमाई की बात करें तो एक हफ्ते में फिल्म ने  20.67  करोड़ रुपये कमा लिए हैं।वहीं इस फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो वेड ने 2.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Bipasha Basu: कई साल से फिल्मों से दूर, फिर भी पति से सात गुना ज्यादा अमीर बिपाशा, ऐसे होती है इतनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अवतार 2
हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 रिलीज के इतने दिनों बाद भी बढ़िया कमाई कर रही है। जेम्स कैमरून की इस अनोखी दुनिया के दीवाने विदेशों के साथ साथ भारत में भी खूब हैं, इसी का नतीजा है कि अवतार 2 की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी मजबूत है। फिल्म ने बीते शुक्रवार को  4.25 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका कुल कारोबार  358.20 करोड़ रुपये हो गया है।
Supriya Pathak: बड़े-बड़े सेलेब्स को एक्टिंग में मात देती हैं सुप्रिया पाठक, इस शो से घर-घर में हुईं मशहूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें