Friday Box Office Report: शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सिनेमाघरों में कई नई फिल्में दस्तक देती हैं। हालांकि, इस बार का शुक्रवार फीका रहा। कटरीना कैफ की 'फोन भूत', जान्हवी कपूर की 'मिली' और सोनाक्षी सिन्हा की 'डबल एक्सएल' रिलीज होने के बावजूद दर्शक सिनेमाघरों की तरफ आकर्षित नहीं हुए। तीन नई और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के आने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा' का राज कायम रहा। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन तीनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की? आइए जानते हैं...