फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: कांतारा के सामने पहले ही दिन फेल हुई फोन भूत, ऐसा रहा राम सेतु, मिली और डबल एक्सएल का हाल

Sat, 05 Nov 2022 08:35 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिली, डबल एक्सएल, फोन भूत - फोटो : social media
Friday Box Office Report: शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सिनेमाघरों में कई नई फिल्में दस्तक देती हैं। हालांकि, इस बार का शुक्रवार फीका रहा। कटरीना कैफ की 'फोन भूत', जान्हवी कपूर की 'मिली' और सोनाक्षी सिन्हा की 'डबल एक्सएल' रिलीज होने के बावजूद दर्शक सिनेमाघरों की तरफ आकर्षित नहीं हुए। तीन नई और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के आने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा' का राज कायम रहा। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन तीनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की? आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मिली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिली
जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' को क्रिटिक्स द्वारा काफी अच्छे रिव्यूज दिए गए थे, जिसे देख यह माना जा रहा था कि फिल्म पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर मात्र एक करोड़ रुपये की ही कमाई की। बता दें कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा सनी कौशल, मनोज पहवा, हसलीन कौर और संजय सूरी जैसे स्टार्स हैं। यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है, जो 2019 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: ये है ‘महाभारत’ के लिए चुने गए पहले बैच की फोटो, गजेंद्र ने ‘अमर उजाला’ को सुनाई टॉप करने की कहानी
विज्ञापन

3 of 6
डबल एक्सएल - फोटो : सोशल मीडिया
डबल एक्सएल
बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की जोड़ी का जादू भी नहीं चल पाया। 15-20 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यानी फिल्म ओपनिंग डे पर अपनी लागत का दस फीसदी तक नहीं कमा पाई।

यह भी पढ़ें: बीआर चोपड़ा ने कैसे की 'महाभारत' की कास्टिंग? कलाकारों ने खुद बताए मजेदार किस्से

4 of 6
फोन भूत रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फोन भूत
शुक्रवार को रिलीज हुईं फिल्मों में से सबसे ज्यादा कमाई 'फोन भूत' की हुई। सोशल मीडिया पर आए रिएक्शंस की मानें तो दर्शकों को फिल्म में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर तकरीबन दो करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

यह भी पढ़ें: महज 12 साल की उम्र में लिख दिए थे दो फिल्मों के गाने, मां से मिली थी गाने की प्रेरणा
विज्ञापन

5 of 6
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा अब भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। बॉलीवुड की तीन नई फिल्में भी कांतारा को पछाड़ नहीं पाईं और आलम यह हुआ कि शुक्रवार को इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कर डाली। सामने आ रहे आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 36वें दिन 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

यह भी पढ़ें: 
बहुत ही क्यूट है अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मिली  1 करोड़ रुपये
फोन भूत 2.00 करोड़ रुपये
डबल एक्सएल 65 लाख रुपये
राम सेतु 1.07 करोड़ रुपये
कांतारा 3.55 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें