सिनेमाघरों पर बीते दिन कई फिल्मों ने दस्तक दी। सनी देओल की चुप से लेकर आर माधवन की धोखा तक सिनेमा दिवस पर दर्शकों इन तमाम फिल्मों के जरिए अपना मनोरंजन किया है। वहीं, पहले से रिलीज फिल्में भी लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच अब बीते दिन यानी शुक्रवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं किस फिल्म ने अपनी झोली में समेटे कितने रुपये-