शुक्रवार का दिन बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की फिल्म ट्रेड एनालिस्ट और बॉलीवुड की उम्मीदों पर खरी उतरी। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, साउथ की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए बैठी हैं। एक तरफ जहां 'कोबरा' अपनी लागत को निकालने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, 'सीता रामम' जल्द ही 100 करोड़ रुपये क्लब में प्रवेश ले सकती है।