फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Collection Day 1: पहले दिन ब्रह्मास्त्र का बॉक्स ऑफिस धमाका, संजू और टाइगर जिंदा है को पीछे छोड़ा

Sat, 10 Sep 2022 07:43 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को एक ओर जहां लोग पसंद कर रहे हैं, तो कुछ को इसकी कहानी बचकानी लग रही है। ऐसे में अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का पहला दिन...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह है कहानी
ब्रह्मास्त्र एक साई-फाई फिल्म है जो टेक्नोलॉजी के अनोखे प्रयोग से बनी है और इसमें कमाल के वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है। वहीं 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए शिवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आग के साथ अपने अनोखे रिश्ते के साथ एक यात्रा पर निकलता है। वहीं, आलिया भट्ट ईशा की भूमिका निभाती हैं, जो शिवा की प्रेमिका हैं। इनके अलावा 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान ने कैमियो किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन की इतनी कमाई
410 करोड़ के बड़े बजट में बनी 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग भी जोरों पर चल रही थी। वहीं, पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म का नेट कलेक्शन 36 करोड़ रुपये का रहा है और ग्रॉस कलेक्शन 43 करोड़ रुपये रहा। वहीं, हिंदी में फिल्म की शुरुआत बाकी भाषाओं से बेहतर है और यह 32.50 करोड़ कमाने में सफल रही है। इसके अलावा तेलुगू में फिल्म ने 4 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में लग रहा है कि बॉलीवुड की डूबती नैया को अब 'ब्रह्मास्त्र' का सहारा मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
‘ब्रह्मास्त्र’ ने ओपनिंग डे पर 36 करोड़ का कलेक्शन कर इन फिल्मों को छोड़ा पीछे- 
 
फिल्म   ओपनिंग डे कलेक्शन (करोड़ में)
संजू  34.75 
टाइगर जिंदा है 34.10
चेन्नई एक्सप्रेस 33.12 
एक था टाइगर 32.93 
सिंघम रिटर्न्स 32.09 
गोलमाल अगेन 30.14 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें