बॉक्स ऑफिस पर आजकल अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 धमाल मचा रही है। इसके अलावा वरुण धवन की भेड़िया धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। वहीं शुक्रवार को सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो रिलीज हो गई है। कहा जा रहा था कि एन एक्शन हीरो भेड़िया को पछाड़ने में सफल हो सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। तो चलिए जानते हैं कि बीते शुक्रवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।