बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को फिर नई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ बनाम बॉलीवुड की झलक देखने को मिली थी। ऐसे में बीते दिन एक बार फिर साउथ और बॉलीवुड की टक्कर देखने को मिली। एक तरफ साउथ फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 रिलीज की गई तो वहीं दूसरी ओर साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक विक्रम वेधा ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी। वहीं, बीते दिनों से कमाल दिखा रही रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र अब भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसी बीच बीते दिन हुए इन फिल्मों के कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को कैसा रहा फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड-