फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: साउथ सिनेमा के सामने बॉलीवुड और हॉलीवुड ने टेके घुटने, जानिए शुक्रवार को किसने की कितनी कमाई

Sat, 14 May 2022 08:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
केजीएफ चैप्टर 2, जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहता है। इस दिन नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं और रिकॉर्ड कमाई कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जान फूंक देती हैं। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ। गुरुवार को साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' और शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जाेरदार' की रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। इस समय सिनेमाघरों में दिखाई जाने वाली पांच फिल्मों का कलेक्शन मिलाकर भी शुक्रवार को कमाई का आंकड़ा 30 करोड़ के पार नहीं जा पाया। 
विज्ञापन

2 of 7
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जयेशभाई जोरदार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर ‘जयेशभाई जोरदार’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने पहले दिन तकरीबन 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
विज्ञापन

3 of 7
सरकारु वारी पाटा - फोटो : insta
सरकारु वारी पाटा
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ ने गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 47.40 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म अपने दूसरे दिन मुंह के बल गिर गई है। फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ ने शुक्रवार को पूरे देश में सिर्फ 16.50 करोड़ की कमाई की है। 

4 of 7
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डॉक्टर स्ट्रेंज 2
बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सन स्टारर 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने अपने शुरुआती दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं फिल्म भारत में भी अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही थी। लेकिन रिलीज के आठवें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने शुक्रवार को करीब 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा का योगदान क्रमश: 0.65 और 2.45 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केजीएफ: चैप्टर 2
केजीएफ 2 को स्क्रीन पर एक महीना पूरा हो गया है और अब भी प्रशंसक रॉकी भाई को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं। हाल ही में प्रशांत नील की 'केजीएफ: चैप्टर 2', एस एस राजामौली की आरआरआर को पछाड़कर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। वहीं अब यश स्टारर फिल्म के सप्ताहांत में 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन

6 of 7
रनवे 34 में रकुलप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रनवे 34
अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद भी, दर्शकों ने 'रनवे 34' के सामने यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' को देखना पसंद किया।रिपोर्ट्स के अनुसार, एविएशन थ्रिलर फिल्म ने अपने 15वें दिन 60 लाख रुपये का कारोबार किया है। जिसके साथ ही इसका कुल संग्रह 32.83 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रनवे 34, केजीएफ 2 - फोटो : social media
शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म कलेक्शन
जयेशभाई जोरदार 4.10 करोड़ रुपये
सरकारु वारी पाटा 16.50 करोड़ रुपये
डॉक्टर स्ट्रेंज 2 3.1 करोड़ रुपये
केजीएफ 2 2.50 करोड़ रुपये
रनवे 34 60 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें