फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: खुद को 'रिप्लेसमेंट स्टार' कहे जाने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब मुझे कोई डर नहीं

Sun, 27 Nov 2022 06:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक को एक मीम दिखाया गया, जिसमें उन्हें अक्षय का 'रिप्लेस्मेंट स्टार' कहा गया।
विज्ञापन
1 of 1
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। एक के बाद एक कई शानदार प्रोजेक्ट्स उनकी झोली में हैं। हाल ही में, खबर आई थी कि कार्तिक 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि एक्टर परेश रावल ने की। इसके बाद कार्तिक के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, अक्षय कुमार के फैंस को निराशा हुई। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कार्तिक को लेकर कई तरह की फनी रील्स और मीम्स भी वायरल होने लगे। इन पर अब कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक को एक मीम दिखाया गया, जिसमें उन्हें अक्षय का 'रिप्लेस्मेंट स्टार' कहा गया। मीमर्स ने कार्तिक के लिए लिखा कि वह अब 'मिशन इम्पॉसिबल' में टॉम क्रूज की जगह भी ले सकते हैं। इस मीम को देखते हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन को बहुत हंसी आई और उन्होंने बताया बहुत से लोगों ने उन्हें भी ये मीम भेजा है।  जितनी बार वे इसे देखते हैं, उतना ही ये और फनी लगता है।
Salman Khan: 30 साल बाद फिर साथ आएंगे सलमान और रेवती, इस फिल्म में नजर आएगी जोड़ी

खुद को लेकर बने मीम्स और रील्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक ने कहा, 'पहले मुझे इग्नोर किए जाने का डर था, क्योंकि लंबे समय से और वर्षों तक हमेशा मुझे इग्नोर किया जाता रहा, लेकिन अब वो समय आ गया है, जब मुझे लगता है कि अब मुझे नजरअंदाज करना मुश्किल है। अब मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि अब मुझे वह डर नहीं सताता है और ना ही मेरी जिंदगी का हिस्सा है।'
Shweta Bachchan: नव्या के पॉडकास्ट में श्वेता ने दिया मां जया को जवाब, बोलीं- सबकुछ आपके बारे में नहीं हो सकता

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक अपनी आगामी फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रोमो और गानों ने पहले ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। बता दें कि 'फ्रेडी' 2 दिसंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'फ्रेडी' के अलावा कार्तिक रोहित धवन निर्देशित फिल्म 'शहजादा' में दिखाई देंगे। इसके अलावा कार्तिक 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
Kiara-Sidharth: 2 दिसंबर को सिद्धार्थ संग शादी का एलान करेंगी कियारा? अभिनेत्री के पोस्ट ने फैंस को किया खुश
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें