अभिनेता विक्की कौशल और उनकी पत्नी कटरीना कैफ की पहली वेडिंग एनिवर्सरी आने वाली है। 9 दिसंबर को दोनों की पहली शादी की सालगिरह है। अभी से विक्की कौशल और कटरीना कैफ के इस खास दिन को लेकर चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। फैंस जानना चाहते हैं कि विक्की और कटरीना कैसे अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे। इन सबके बीच, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि विक्की पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी कटरीना को क्या सरप्राइज देने वाले हैं।