'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, अब शो का हिस्सा रहीं अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने ओटीटी से दूरी बना ली है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने ओटीटी से ब्रेक लेने और फीचर फिल्मों पर अपना ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने अपनी रचनात्मक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ही ओटीटी को चुना था।