फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kirti Kulhari: 'फोर मोर शॉट्स' फेम कीर्ति अपने बदले हेयरस्टाइल को लेकर हुईं ट्रोल, लोग बोले- क्या मजाक है

Sun, 07 May 2023 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी अपने अभिनय के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी रहती हैं और आए दिन फैंस संग अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बदले हुए हेयरस्टाइल के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’, ‘ह्यूमन’ और अन्य  शो के लिए मशहूर कीर्ति कुल्हारी ने अपने बाल कटवा लिए हैं और उनका यह हेयरस्टाइल फैंस के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। कीर्ति कुल्हारी को शॉर्ट हेयर में देख फैंस को शॉक लगा है, जिसके चलते अब एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

3 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, कीर्ति कुल्हारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री की इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कीर्ति कुल्हारी शॉर्ट हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री काफी खुश भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कीर्ति ने इसके कैप्शन में लिखा,  ‘एक महीने पहले इसे करने का फैसला किया और अब मैं इसे कर चुकी हूं।’

Bollywood Film: इन बेहतरीन फिल्मों ने दिखाया समाज का आईना, जातिगत भेदभाव को खूबसूरती से किया पेश

4 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : instagram

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हूं, मैंने अपने इस करियर के दौरान सोचा कि काम से जब फ्री होंगी तो ये एक बार जरूर करूंगी और मैंने जो भी किया है वो असामान्य नहीं रहा है। अपने जीवन को जीने की तरह इसका चुनाव कर रही हूं और हां यह मैंने अपने लिए किया है न कि किसी फिल्म के रोल के लिए।'

Bollywood Film: किताबों की कहानी पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, लोगों को खूब किया इंप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : insta

कीर्ति कुल्हारी के इस वीडियो फैंस का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये क्या कर दिया है, लगता है ये पागल हो गई है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई तुम तो एकदम हीरो लग रहे हो।’  एक और यूजर ने लिखा, ‘अभी तो अच्छा लग रहा है क्योंकि नया-नया है, लेकिन कुछ दिन देखना अफसोस होगा।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें