फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harnaaz Sandhu: इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, टाइगर के साथ आएंगी नजर

Thu, 12 Dec 2024 04:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harnaaz Sandhu: पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही हैं। साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें साइन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2021 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करनी वाली हरनाज कौर संधू बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। उनके हाथ हिंदी फिल्म लगी है। हरनाज टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। शायद नाम आप समझ गए हों! जी हां, हरनाज को 'बागी 4' में साइन किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी पु्ष्टि की है।
विज्ञापन

2 of 5
हरनाज - फोटो : इंस्टाग्राम
मेकर्स ने साझा किया पोस्ट
फिल्म 'बागी 4' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हरनाज को साइन किया है। आज गुरुवार को नाडियाडवाला ग्रैंडसन के इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें हरनाज की तस्वीर है। इसके साथ लिखा है, 'मिस यूनिवर्स से बागी यूनिवर्स तक! हम आपको नई प्रतिभा से मिला रहे हैं। बागी 4 में लेडी रिबेल'। इस फिल्म का निर्देशन एच हर्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'बागी 4' के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@tigerjackieshroff
सोनम बाजवा और संजय दत्त भी आएंगे नजर
मेकर्स ने कुछ वक्त पहले ही बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त का एलान किया। इसमें पंजाबी सिनेमा की अभिनेत्री सोनम बाजवा भी नजर आएंगी। अब इसमें साजिद ने हरनाज संधू को भी फिल्म में साइन किया है। इसके अलावा संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस तरह टाइगर की फिल्म के साथ हरनाज हिंदी सिनेमा में आगाज कर रही हैं।
Google Actresses 2024: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियां, जानिए कौन हैं शामिल, क्या रही वजह

4 of 5
हरनाज - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2021 में जीता मिस यूनिवर्स का खिताब
फिल्म बागी 4 अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।  आज की तारीख हरनाज के लिए यूं भी खास है। साल 2021 में हरनाज ने आज ही के दिन मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 12 दिसंबर 2021 में वे मिस यूनिवर्स बनीं। और आज 12 दिसंबर 2024 को उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आई है। 
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन पहुंचे दिल्ली, फैंस को कहा शुक्रिया, बोले- ‘पुष्पा को नेशनल समझे क्या?इंटरनेशनल है मैं’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'बाई जी कुट्टांगे', उपासना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी फिल्मों में कर चुकी हैं काम
हरनाज बॉलीवुड में बेशक अब कदम रख रही हैं, लेकिन पंजाबी फिल्मों में वे अभिनय पारी काफी पहले शुरू कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2022 में आई पंजाबी फिल्म  'बाई जी कुट्टांगे' और साल 2023 में 'यारां दियां पौन बारां' में काम किया है। 'बाई जी कुट्टांगे' को अभिनेत्री उपासना सिंह ने बनाया, जिसके जरिए उन्होंने अपने बेटे नानक को लॉन्च किया। 'यारां दियां पौन बारां का निर्देशन भी उपासना सिंह ने किया। अपनी फिल्मों में हरनाज को मौका देने वाली उपासना सिंह का 'बाई जी कुट्टांगे' के दौरान हरनाज से विवाद भी रहा। इस फिल्म का निर्माण करने वाली उपासना सिंह ने हरनाज पर आरोप लगाया कि फिल्म के प्रचार के लिए उन्होंने डेट्स देने से मना कर दिया, जबकि उन्होंने फिल्म के प्रचार का एग्रीमेंट साइन किया था। उन्होंने इसे लेकर हरनाज पर केस भी दर्ज किया था। 

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने कसा कपिल शर्मा पर तंज, कॉमेडी शो को बताया अश्लील

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें