Most Google Searched Actresses: 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों की बात करें तो आपके जहन में किस अभिनेत्री का नाम सबसे पहले क्लिक होगा। आइए आपको बताते हैं कि इस साल सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की जानें वाली अभिनेत्री कौंन हैं और किस वजह से लोगों ने उन्हें सर्च किया है।
विज्ञापन
1 of 6
गूगल पर सर्च की जानें वाली अभिनेत्रियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अलावा टीवी की अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। कोई किसी फिल्म की वजह से चर्चा में रहीं तो कोई अफेयर की वजह से सुर्खियों में छाई रहीं तो वहीं किसी की फिल्म की वजह से गूगल ने उन्हें टॉप श्रेठी में शामिल कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन सी अभिनेत्री को किस वजह से गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में से टॉप पर हैं। फिल्म एनिमल के बाद तृप्ति के करियर में काफी उछाल आया। रणबीर कपूर के साथ एनिमल करने के बाद तृप्ति को इतनी प्रसिद्धि मिली के लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश का खिताब तक डे दिया।, जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग के साथ ही उनकी फिल्मों में भी काफी इजाफा हुआ। एनिमल के बाद तृप्ति को कई बेहतरीन फिल्मों के ऑफर आए, जिसमें इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 3 शामिल हैं। इसके अलावा तृप्ति के पास और भी कई बेहतरीन फिल्मों के ऑफर हैं।
विज्ञापन
3 of 6
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर के लिए यह साल बेहद ही शानदार और तरक्की से भरा हुआ रहा। इस साल श्रद्धा ने फिल्म स्त्री 3 की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े। श्रद्धा फिल्म स्त्री 3 की वजह से खूब सुर्खियों में रहीं। इसके अलावा श्रद्धा कई बार अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। काम की बात करें तो श्रद्धा के पास नागिन फिल्म है, जिसको लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।
4 of 6
निम्रत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम@nimratofficial
निम्रत कौर
बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर अपने काम की वजह से कम लेकिन अभिषेक बच्चन के साथ लिंक अप की वजह से ज्यादा चर्चा में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निम्रत का नाम पिछले कई दिनों से अभिषेक बच्चन संग जोड़ा जा रहा है। इस बात पर अभी तक ना ही अभिषेक ने और निम्रत ने अपनी कोई प्रतिक्रिया दी है और ना ही इस मामले में अभी तक ऐश्वर्या राय बच्चन की ओर से कोई जानकारी सामने आई है।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी भी इस सर्च लिस्ट का हिस्सा हैं। कियारा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और वह लगातार अपनी कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कियारा जल्द ही इस साल साउछ फिल्म गेंम चेंजर में राम चरण के साथ नजर आएंगी। यह पहली बार है जब किसी फिल्म में कियारा और राम रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा कियारा फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी। डॉन 3 का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। इस फिल्म में कियारा के अलावा रणवीर सिंह नजर आएंगे, जो डॉन की भूमिका निभाएंगे। Kareena Kapoor: पीएम मोदी के साथ मिलकर पूरा हुआ करीना कपूर का सपना, बोलीं- उनके बगल में बैठना...