फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गई 'खून भरी मांग' की वो हीरोइन, जिसके लिए रेखा को दगा देने पर मजबूर हो गए थे कबीर बेदी

Sun, 09 May 2021 01:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सोनू वालिया - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने समय से आगे निकलकर बोल्ड सीन फिल्माए और दर्शकों का दिल जीता। बात चाहे जीनत अमान की करें या फिर शर्मिला टैगोर की। ये ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपने समय में बेहद बोल्ड सीन्स अदा किए हैं। सोनू वालिया भी ऐसी ही हीरोइन रही हैं। अब बेशक नाम से आप उन्हें न पहचानते हों लेकिन अगर आपने 'खून भरी मांग' फिल्म देखी है तो आपको उनका चेहरा जरूर याद आ जाएगा। गुमनाम सितारे में आज बात करेंगे सोनू वालिया की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Sonu Walia - फोटो : twitter
19 फरवरी, 1964 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में जन्मी सोनू वालिया एक समय में सिनेमा की जान हुआ करती थीं। सोनू ने मनोविज्ञान की पढ़ाई की है। इसके अलावा वे पत्रकारिता की स्टूडेंट भी रहीं। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोनू वालिया ने मॉडलिंग में जाने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 7
सोनू वालिया - फोटो : सोशल मीडिया
छरहरी काया वालीं सोनू ने जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमा लिया। इसके बाद सोनू ने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और साल 1985 का ताज अपने नाम करने में कामयाब रहीं। मिस इंडिया बनने के बाद सोनू को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे।

4 of 7
सोनू वालिया - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1988 में सोनू वालिया ने फिल्म 'खून भरी मांग' में काम किया। इस फिल्म में वह लव ट्राएंगल की भूमिका में थीं। दरअसल रेखा के पति यानी कबीर बेदी को सोनू से प्यार हो जाता है फिर क्या वे अपनी पत्नी को मगरमच्छ के हवाले कर देते हैं और लग जाते हैं सोनू से इश्क फरमाने में। इसमें बेशक रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सोनू को भी इस फिल्म ने पहचान दिलाई और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन

5 of 7
सोनू वालिया
साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'आकर्षण' में सोनू वालिया ने बेहद बोल्ड सीन दिए। उस दौर में इतने बोल्ड सीन पर्दे पर फिल्माना बेहद कठिन होता था। झरने के किनारे फिल्माए गए उनके एक सीन ने तो हंगामा ही मचा दिया। उनकी मुख्य फिल्मों में दिल आशना है, खेल, स्वर्ग जैसा घर, आकर्षण, अपना देश पराए लोग, तूफान और तहलका शामिल है।
विज्ञापन

6 of 7
सोनू वालिया
'खून भरी मांग' की शूटिंग के दौरान ये भी कहा गया कि सोनू और कबीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोनू को फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिली। मेनस्ट्रीम फिल्मों में रोल नहीं मिलने के बाद उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ टीवी शोज भी किए। जिनमें 'महाभारत', 'बेताल पच्चीसी' में उन्होंने खास भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 1995 में एनआरआई बिजनेसमैन सूर्य प्रकाश से अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनू वालिया
हालांकि कुछ समय बाद सूर्य प्रकाश का किडनी फेल होने से निधन हो गया। पति के निधन का उन्हें इस कदर सदमा लगा कि उनकी याददाश्त चली गई। इसके बाद सोनू अपने माता-पिता के घर ऑस्ट्रेलिया चली गईं। बाद में उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। उनकी एक लड़की भी है। वे भारत आती जाती रहती हैं। फिलहाल सोनू लाइमलाइट की दुनिया से अमेरिका में रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें