साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की गिनती एक जमाने में खूबसूरत एक्ट्रेस में होती थी। उन्होंने सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म की। पहली फिल्म से नम्रता जाना माना चेहरा बन गईं। मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने कच्चे धागे, वास्तव और पुकार जैसी हिट फिल्में कीं लेकिन उसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। नम्रता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह बिना मेकअप नजर आ रही थीं लेकिन यूजर्स को नम्रता के ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि नम्रता ने भी बखूबी जवाब दिया। बॉलीवुड फिल्मों की नम्रता और अब की नम्रता में काफी बदलाव आ चुके हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो आज पूरी तरह बदल चुकी हैं।