फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes की टॉप 100 सेलेब्रिटी लिस्ट में अक्षय कुमार अकेले भारतीय, सलमान बाहर

Thu, 11 Jul 2019 06:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
दुनियाभर की बड़ी हस्तियों की कमाई का ब्यौरा देने वाली अमेरिकन मैगजीन फोर्ब्स ने इस साल के टॉप 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। अक्षय कुमार फोर्ब्स की लिस्ट में 33वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
ये लिस्ट जून 2018 से लेकर जून 2019 के दौरान हस्तियों की कमाई पर आधारित है। मैगजीन के अनुसार अक्षय कुमार की कुल कमाई करीब 422 करोड़ रुपए यानी 65 मिलियन डॉलर रही। उनसे ठीक ऊपर वाले पायदान पर एवेंजर्स सीरीज में आयरनमैन का किरदार निभाते रहे रॉबर्ट डाउनी जूनियर है, जिनकी कमाई 66 मिलियन डॉलर यानी करीब 430 करोड़ रुपये आंक गई है। 2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट टॉप पर हैं। पिछले एक साल में उन्होंने 18.5 करोड़ डॉलर (1263 करोड़ रुपए) की कमाई की।
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
खास बात ये है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के इकलौते ऐसे सितारे हैं जो इस बार फोर्ब्स के टॉप 100 की लिस्ट में शामिल हुए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट से इस बार सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े नाम गायब रहे। पिछले साल सलमान खान फोर्ब्स की लिस्ट में 82वें स्थान पर थे। वहीं शाहरुख खान पिछले दो सालों से फोर्ब्स की लिस्ट की हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। 

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
हैरान करने वाली बात ये है कि कमाई के मामले में अक्षय कुमार ने न केवल बॉलीवुड सितारों को बल्कि कई हॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ दिया हैं। अक्षय कुमार ने कमाई के मामले में मशहूर हॉलीवुड सिंगर रिहाना, स्कार्लेट जोहानसन, क्रिस इवांस, कैटी पेरी, ब्रैडली कूपर और लेडी गागा जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल अक्षय कुमार 270 करोड़ रुपए की कमाई के साथ फोर्ब्स की लिस्ट में 76वें स्थान पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : file photo
आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल का टीजर रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कृति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मिशन मंगल का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं और प्रोड्यूसर आर. बाल्कि हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें