फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हीरो कभी था सुपरस्टार, पर हालत हुई ऐसी कि जा पहुंचा पागलखाने

Sat, 25 Feb 2017 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फिल्मों की दुनिया एक मायावी दुनिया है, एक ऐसी दुनिया जहां उगते सूरज को सभी सलाम करते हैं और ढलते सूरज को कोई देखता तक नहीं। ऐसा ही एक सूरज था जो 70 के दशक में खूब चमका और हिंदी सिनेमा के पटल पर छा गया, लेकिन आज कहां है किसी को खबर तक नहीं।
विज्ञापन

FlashBack : कभी हर फिल्ममेकर की पसंद था ये सुपरस्टार, अब पागलखाने में लड़ रहा मौत से जंग

2 of 7
यहां बात हो रही है एक्टर राज किरण की जिन्होंने 'प्यार का मंदिर', 'प्यार का देवता', 'अर्थ' जैसी कई यादगार फिल्में दीं। इसे चेहरे को देख आप पहचान भी गए होंगे कि ये चेहरा सुभाष घई की फिल्म 'कर्ज' में भी नजर आया जिसने ऋषि कपूर की जवानी का किरदार निभाया था। लेकिन आज राज किरण किस कदर गुमनामी के अंधेरे में खो गए हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसी को आज इनकी कोई खबर नहीं है। यहां तक कि एक वक्त पर लोगों ने उन्हें मरा हुआ ही समझ लिया था।
विज्ञापन

FlashBack : कभी हर फिल्ममेकर की पसंद था ये सुपरस्टार, अब पागलखाने में लड़ रहा मौत से जंग

3 of 7
हालांकि कुछ साल पहले ऋषि कपूर ने राज किरण को अटलांटा के एक पागलखाने में देखा था जहां उनका इलाज चल रहा था। राज किरण की ऐसी हालत के बारे में जानकर सभी का दिल दहल गया। जो एक्टर कभी तारे की तरह फिल्मी परदे पर चमक रहा था आज वो पागलखाने में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। लेकिन इससे भी बड़ी दुख की बात तो ये है कि राज किरण के फिल्मों से चले जाने के बाद किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली।

जब तक फिल्मों में थे, सभी ने पूछा, स्वागत किया, लेकिन जब फिल्मों से नाता टूटा तो इंडस्ट्री के लोगों ने भी राज किरण को अपनी जिंदगी से निकाल फेंका, ठीक वैसे ही जैसे कोई दूध से मक्खी निकालकर फेंक देता है।

FlashBack : कभी हर फिल्ममेकर की पसंद था ये सुपरस्टार, अब पागलखाने में लड़ रहा मौत से जंग

4 of 7
हालांकि राज किरण के कुछ ऐसे दोस्त थे जो उनको ढूंढने की कोशिशों में लगे रहे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वो बड़ा स्टार अब पागल हो चुका था। उसे उसकी जिंदगी की परेशानियों ने ऐसा जकड़ा कि उबर नहीं पाया। कहा जाता है कि राज किरन को उनकी पत्नी और बेटे ने धोखा दिया और ये गम वो बर्दाश्त नहीं कर पाए। वो डिप्रेशन में चले गए।

हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते रहे और राज किरन पागलों जैसे हो गए। राज किरण के इलाज में काफी पैसा लग रहा था लेकिन कमाई का जरिया भी कोई नहीं था और घरवालों ने साथ देने के बजाय राज किरण को अकेले छोड़ देना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन

FlashBack : कभी हर फिल्ममेकर की पसंद था ये सुपरस्टार, अब पागलखाने में लड़ रहा मौत से जंग

5 of 7
महेश भट्ट, जो राज किरण के काफी करीब थे, उन्होंने 2011 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वो मुंबई के एक अस्पताल में राज से मिले तो उनकी हालत ठीक नहीं थी, वो डिप्रेशन में थे। उस वक्त भट्ट ने राज किरण को फिल्मों में काम दिलाने का वादा भी किया और कोशिश भी, लेकिन भट्ट के मुताबिक जब इंडस्ट्री में एक बार खबर फैल जाए कि आप पागल हैं तो कोई भी आपके साथ काम करने को तैयार नहीं होता।
विज्ञापन

FlashBack : कभी हर फिल्ममेकर की पसंद था ये सुपरस्टार, अब पागलखाने में लड़ रहा मौत से जंग

6 of 7
भट्ट के मुताबिक इसके बाद राज किरण अपने भाई से मिलने यूएस चले गए और वहां भाई के साथ बिजनेस करने लगे। लेकिन 2011 में ऋषि कपूर के जरिए पता चला कि राज किरण एक दशक से पागलखाने में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : कभी हर फिल्ममेकर की पसंद था ये सुपरस्टार, अब पागलखाने में लड़ रहा मौत से जंग

7 of 7
कई लोगों की मानें तो बेशक राज किरण ने फिल्में छोड़ दी थीं लेकिन उनके पास अच्छा-खासा पैसा था, पर डिप्रेशन और पागलपन के चलते उनका सारा पैसा खत्म हो गया। हालत में कुछ सुधार नहीं हुआ और पत्नि और बेटे ने भी रिश्ता तोड़ लिया।

लेकिन अब राज किरण इस दुनिया में हैं भी या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बेहद दुख की बात है कि 70 और 80 के दशक का ये सुपरस्टार ऐसे भुला दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें