फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FlashBack : अक्षय से लेकर गोविंदा, सलमान तक की पसंद थी ये हीरोइन, आज कहां है ?

Thu, 16 Mar 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : self
कंचन 90 के दशक के लोकप्रिय हीरोइन रहीं। उन्होंने सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और गोविंदा तक के साथ काम किया। लेकिन आज ये हीरोइन कहां है किसी को पता नहीं ?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंचन 90 के उस दशक में लीडिंग हीरोइन रहीं और उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया। लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। कहा जाता है कि श्रीदेवी, करिश्मा कपूर और रंभा जैसी हीरोइनों के आ जाने से प्रोड्यूसर और निर्देशकों ने कंचन को बेकार रोल देने शुरु कर दिए जिसकी वजह से उनका करियर ग्राफ नीचे आने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
उन हीरोइनों के आगे निर्माता-निर्देशकों ने कंचन को तवज्जो देना बंद कर दिया। नतीजा ये हुआ कि कंचन को हिंदी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे जो बाद में खत्म हो गए और कंचन बॉलीवुड से गायब हो गईं।

4 of 5
कंचन के बारे में ये भी कहा जाता है कि उनकी छवि साधारण और सिंपल लड़की थी जबकि बाकी हीरोइनें अपने बोल्ड अंदाज से सभी को चौंका रहीं थीं। अपनी इसी छवि की वजह से कंचन ज्यादा वक्त तक बॉलीवुड में नहीं टिक पाईं। फिल्म 'अमानत' में उन्हें अक्षय के अपोजिट लीड रोल मिला तो लेकिन वो भी कंचन के गिरते ग्राफ को संभाल नहीं पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आखिरकार कंचन को साउथ फिल्मों का रुख करना पड़ा और यहां उनका डूबता सितारा फिर से चमकने लगा। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के साथ 'गांधारवम' फिल्म में काम किया और ये जबरदस्त हिट रही। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया।

लेकिन अचानक ही कंचन साउथ फिल्मों से भी गायब हो गईं। आज ये कहां हैं, क्या कर रही हैं और किस हाल में हैं किसी को कोई खबर नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें