करिश्मा कपूर के एक्स हसबेंड संजय कपूर तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो मॉडल प्रिया सचदेव के साथ न्यूयॉर्क में शादी करेंगे। लेकिन संजय कपूर की जिंदगी में करिश्मा की जगह लेने वाली प्रिया सचदेव आखिर हैं कौन? हम आपको बताते हैं
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
प्रिया सचदेव
प्रिया सचदेव इंडियन-अमेरिकन बिजनेसमैन विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ हैं। दोनों ने फरवरी, 2006 में शादी की थी।
विज्ञापन
3 of 7
प्रिया सचदेव
दोनों की शादी एकदम शाही अंदाज में हुई थी। शादी इंडिया के तीन शहरों में हुई थी और 26 देशों के 600 लोगों ने शादी में शिरकत की थी। लक्ष्मी मित्तल, नाओमी कैंपबेल, बिल क्लिंटन से लेकर ग्रीस के प्रिंस तक शादी में आए थे।
4 of 7
प्रिया सचदेव
इस शादी में 130 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। मगर दोनों की शादी ज्यादा समय नहीं टिक पाई और आपसी मतभेदों के कारण दोनों 2011 में अलग हो गए। विक्रम और प्रिया की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रिया सचदेव
शादी से पहले प्रिया मॉडलिंग किया करती थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन और करीना कपूर के साथ एड फिल्मों में भी काम किया है। 2005 में आई यशराज की फिल्म 'नील एंड निक्की' में भी एक छोटा सा रोल किया था।
विज्ञापन
6 of 7
प्रिया सचदेव
प्रिया दिल्ली के एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बैचलर्स की पढ़ाई की है।