शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं और पूरी दुनिया उनकी दीवानी है। हालांकि शाहरुख के लिए उनकी दुनिया उनके बच्चे हैं। बॉलीवुड के किंग खान अपने अभिनय और चार्म से लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन उन्हे सबसे ज्यादा गर्व तब महसूस होता है जब उनके बच्चे उनकी तारीफ करते हैं। शाहरुख गौरी के साथ-साथ अपने बच्चों को लेकर भी बहुत पोजेसिव हैं। वहीं उनकी लाडली सुहाना खान भी अपने पिता के बहुत करीब हैं। 21 मई को सुहाना खान अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं जहां वो दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। कई बार उनकी तस्वीरों में लड़के भी नजर आते हैं। हालांकि सुहाना किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं या नहीं ये बात अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं इस मौके पर आपको बताते हैं वो किस्सा जब शाहरुख ने सुहाना को डेट करने वाले लड़कों के लिए कुछ नियम बताए थे।