ये बात तब की है जब राज बब्बर को फिल्मों में आए चंद साल ही हुए थे और उन्हें एक फिल्म में उस दौर की बड़ी अदाकारा जीनत अमान के साथ रेप सीन करना था। राज बब्बर इस बात को लेकर डरे हुए थे कि वो नए हैं और जीनत अमान इतनी बड़ी हीरोइन।
भला वो कैसे फिल्म में उनके साथ रेप सीन कर सकते हैं और वो भी एक ऐसा रेप सीन जिसमें उन्हें जीनत अमान के साथ ना सिर्फ हाथापाई करनी थी बल्कि जबरदस्ती भी करनी थी।
विज्ञापन
FlashBack : इस हीरोइन के साथ रेप सीन से घबरा गए थे राज बब्बर, फिर ऐसे किया शूट
2 of 5
राज बब्बर को डर था कि करियर की शुरुआत में ही ऐसा सीन करने से उनकी छवि खराब हो जाएगी, करियर खराब हो जाएगा और लोग उन्हें बद्तमीज एक्टर बोलेंगे। इस डर की वजह से राज बब्बर ने फिल्म के निर्देशक बी आर चोपड़ा से कहा कि वो इस रेप सीन को थोड़ा नरम कर दें जिससे ज्यादा बेकार ना लगे।
विज्ञापन
FlashBack : इस हीरोइन के साथ रेप सीन से घबरा गए थे राज बब्बर, फिर ऐसे किया शूट
3 of 5
जीनत अमान को जब राज बब्बर के इस डर के बारे में पता चला तो उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए एक तरकीब सोची। जीनत ने राज बब्बर के साथ इस रेप सीन की कई बार रिहर्सल की और उन्हें समझाया कि शूट के दौरान वो जितना क्रूर बन सकते हैं बने और ऐसे शूट करें कि रेप सीन असली लगे।
इससे राज बब्बर में थोड़ी हिम्मत तो आई बावजूद इसके उन्हें इसी बात का डर रहा कि सीन शूट के दौरान उन्हें जीनत के साथ काफी बद्तमीजी करनी होगी।
FlashBack : इस हीरोइन के साथ रेप सीन से घबरा गए थे राज बब्बर, फिर ऐसे किया शूट
4 of 5
खैर, रेप सीन का शूट शुरु हुआ और सीन के मुताबिक, राज बब्बर ने जीनत अमान के साथ खूब हाथापाई, मारपीट की, इधर-उधर फेंका, लेकिन जीनत अमान ने उफ्फ तक नहीं, जबकि राज बब्बर का कलेजा मुंह को आ गया था। लेकिन अंदर ही अंदर राज बब्बर जीनत अमान के इस बेबाक और बोल्ड अंदाज से काफी प्रभावित हो गए थे।
FlashBack : इस हीरोइन के साथ रेप सीन से घबरा गए थे राज बब्बर, फिर ऐसे किया शूट
5 of 5
इस रेप सीन की बदौलत राज बब्बर को खूब सुर्खियां मिलीं। वो रातोंरात स्टार बन गए थे और तो और रेपिस्ट के इस किरदार के लिए राज बब्बर को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नॉमिनेशन भी मिला।