अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिग बी को पहले भी निर्देशित कर चुके अजय देवगन
अमिताभ बच्चन के साथ अजय देवगन ने तमाम फिल्मों में काम किया है। ऐसी ही एक फिल्म ‘हिन्दुस्तान की कसम’ का निर्देशन अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने किया था। इन फिल्मों में से एक फिल्म और है जिसके कुछ हिस्से का निर्देशन अजय देवगन ने किया। दरअसल ‘मेजर साब’ की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक टीनू आनंद अचानक बीमार पड़ गए तो अजय देवगन को फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग करनी पड़ी थी।