फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FlashBack : तीन मिनट के डांस के लिए मिले थे 10 रुपए, हर सुपरस्टार के साथ बनी जोड़ी

Tue, 28 Mar 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
जया प्रदा
जया प्रदा 80 के दशक की उन हीरोइनों में से एक रहीं जिन्होंने ना सिर्फ फिल्मी परदे पर राज किया बल्कि लोगों के दिलों पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। बेशक अब वो फिल्मों से दूर राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन आज भी लोग उनकी अदा और खूबसूरती के दीवाने हैं।
विज्ञापन

FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया

2 of 7
जया प्रदा
जया प्रदा का फिल्मों में आना 'लक बाय चांस' की बात थी और उसी चांस ने उनकी जिंदगी का कायापलट कर दिया । लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज करोड़ों की मालकिन जया प्रदा की पहली कमाई सिर्फ दस रुपए थी ?
विज्ञापन

FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया

3 of 7
जया प्रदा
ये तब की बात है जब जया प्रदा स्कूल में थीं उस वक्त स्कूल के एक फंक्शन में जया प्रदा ने छोटा सा डांस किया था। उस फंक्शन में साउथ फिल्मों के डायरेक्टर के बी तिलक भी थे और जया के डांस को देखते ही वो इंप्रेस हो गए। उन्होंने तभी मन बना लिया कि अपनी फिल्म में वो जया को ही साइन करेंगे और बस उन्होंने जया को अपनी फिल्म में तीन मिनट के डांस का ऑफर दिया।

FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया

4 of 7
जया प्रदा
जया झिझक के मारे उस ऑफर को हां नहीं कह पाईं, लेकिन परिवार के मनाने के बाद वो फिल्म में डांस करने के लिए तैयार हो गईं। उस वक्त जया प्रदा सिर्फ 12 साल की थीं और इतनी छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपने डांस से लोगों के दिलों पर जो जादू किया वो सभी ने देखा।
विज्ञापन

FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया

5 of 7
जया प्रदा
इस तीन मिनट के डांस के लिए जया प्रदा को दस रूपए फीस के तौर पर मिले थे और इसी डांस ने उनकी तकदीर बदल दी। निर्देशक के बी तिलक जया प्रदा के डांस और हुनर के इस कदर कायल हुए कि उन्होंने फिल्म का सिर्फ वही हिस्सा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों को दिखाया।
विज्ञापन

FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया

6 of 7
जया प्रदा
इसके बाद तो जैसे जया प्रदा के दिन ही फिर गए। उनके पास बड़ी बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे और निर्माता-निर्देशक उनके लिए लाइन लगाकर खड़े रहते। देखते ही देखते वो 70 और 80 के दशक की टॉप स्टार बन गईं और करोड़ों में खेलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : इस हीरोइन की पहली कमाई दस रुपए थी, बाद में ऐसा स्टारडम मिला हर कोई दंग रह गया

7 of 7
जया प्रदा
70 के दशक से शुरु हुआ स्टारडम का दौर 90 के दशक तक चला, हालांकि इस दौरान उन्होंने असफलताओं का भी मुंह देखा, लेकिन उनकी एक्टिंग के हुनर के आगे वो असफलता फीकी पड़ गई। 90 के दशक में ही एक्टिंग से नाता तोड़ जया प्रदा राजनीति में आ गईं और आज वो सपा की एक बड़ी नेता के तौर पर स्थापित हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें