सुनील ग्रोवर के साथ किए बुरे बर्ताव पर पहले से ही कपिल शर्मा को फैंस और बाकी को-स्टार्स का गुस्सा झेलना पड़ रहा है और अब उनकी फैन फॉलोइंग में भी गिरावट आई है। बेशक कपिल अब अपने किए पर पछता रहे होंगे लेकिन अगर उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान की सलाह को गांठ बांध लिया होता तो शायद आज उन्हें ये दिन नहीं देखना पड़ता।
विज्ञापन
सलमान की इस सलाह को याद रखते कपिल, तो ये दिन ना देखना पड़ता
2 of 5
कपिल शर्मा के शो पर सलमान खान
कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में सलमान ने स्टारडम के बारे में पूछे जाने पर कहा था, ' जब आप सक्सेसफुल हो जाते हैं तो आप जो भी कहते हैं लोग उस पर यकीन करने और मानने लगते हैं। जो कुछ भी आप करते हैं, जो कुछ भी आप कहते हैं वो सब सही माना जाता है और फिर एक वक्त वो आता है जब आपको लगने लगता है कि आप कुछ गलत नहीं कर सकते। यही एक वजह है कि मैं अपने परिवार और करीबियों के नजदीक रहता हूं जो मुझे बताते हैं कि क्या गलत है और क्या सही। अगर मैं कभी कोई गलती करता हूं तो वो मुझे टोकने से नहीं चूकते और यही बात मुझे जमीन से जोड़े रखती है।'
विज्ञापन
सलमान की इस सलाह को याद रखते कपिल, तो ये दिन ना देखना पड़ता
3 of 5
सलमान खान, कपिल शर्मा
अपने शुरुआती दौर में सलमान बेशक अपने बर्ताव की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हों लेकिन अब सभी उनके डाउन टू अर्थ एटीट्यूड के फैन हैं। जो उनके करीबी हैं वो जानते हैं कि सलमान कितने बड़े दिल वाले हैं।
सलमान की इस सलाह को याद रखते कपिल, तो ये दिन ना देखना पड़ता
4 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ जो बुरा बर्ताव किया उसके बाद से उनकी खूब छीछालेदर हो रही है। एक तरफ जहां सुनील ग्रोवर के उनके शो छोड़ने की खबरें हैं वहीं फिल्म स्टार्स ने भी उनके शो पर आने से मना कर दिया है।
सलमान की इस सलाह को याद रखते कपिल, तो ये दिन ना देखना पड़ता
5 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
बता दें कि कुछ दिन पहले एयर इंडिया की आस्ट्रेलिया-इंडिया फ्लाइट के दौरान कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ बदतमीजी की और खूब चिल्लाए। कपिल शर्मा ने उस वक्त पी रखी थी और उन्होंने सुनील ग्रोवर पर अपना जूता फेंककर मारा था। तभी से इस बर्ताव के लिए कपिल शर्मा की खूब आलोचना हो रही है।