kajol
- फोटो : social media
फैन ने मांगा काजोल से मोबाइल नंबर तो मिला ये जवाब
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन रखा था। इस सेशन में उनके फैंस ने कई सवाल किए जिनका अभिनेत्री ने खुलकर जवाब दिया। लेकिन जब एक फैन ने काजोल से उनका मोबाइल नंबर पूछा तो उन्होंने इसके जवाब 100... कॉल मी एनीटाइम यानि मुझे कभी भी फोन कर लो में दिया। जैसा की हम सभी जानते हैं कि 100 पुलिस हेल्पलाइन का है। सोशल मीडिया पर काजोल का ये जवाब काफी वायरल हो रहा है।