हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने हाल ही में अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों के अलावा धर्मेंद्र के फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। धर्मेंद्र की पत्नी यानी हेमा मालिनी ने भी उन्हें ट्विटर पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने पति धर्मेंद्र की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'धरमजी का जन्मदिन मनाया। पूरा परिवार उनके साथ था। हम सभी ने साथ में शानदार और बेहतरीन समय बिताया। वो बहुत खुश थे।'