फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ हुए घर से बेघर, विशाल और मधुरिमा के बीच हुआ घमासान

Mon, 09 Dec 2019 07:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिद्धार्थ, मधुरिमा - फोटो : Social Media
बिग बॉस के घर का ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं लेता। एक ड्रामा खत्म होता नहीं कि दूसरा शुरू हो जाता है और उसपर तड़का लगाते हैं बिग बॉस खुद। इस पैकेज में आपको बताएंगे बिग बॉस के घर में अब कौन सा नया ड्रामा शुरू हुआ है।

विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media
सिद्धार्थ हुए बेघर
बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ शुक्ला बेघर हो गए हैं। बिग बॉस ने अचानक ही फरमान सुनाया और सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। दरअसल बिग बॉस ने सिद्धार्थ को सीक्रेट रूम में भेजा है। यहां सिद्धार्थ को मिल गए पारस छाबड़ा। 
विज्ञापन

3 of 6
अरहान खान - फोटो : Social Media
अरहान ने कहा रश्मि के लिए कुछ ऐसा
शो में एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। ये ट्विस्ट खोलेगा सिद्धार्थ और पारस के सामने अरहान की पोल। सीक्रेट में पारस और सिद्धार्थ देख रहे हैं चुपके से घरवालों को। और अरहान लगे हैं रश्मि की पोल खोलने में। ऐसे में अरहान रश्मि के बारे में कह रहे हैं कि रश्मि को यहां तक पहुंचाने वाले अरहान हैं।

4 of 6
शहनाज गिल - फोटो : Social Media
शहनाज हुईं घर में अकेली
सिद्धार्थ के जाते ही पंजाब की कटरीना तो बिल्कुल ही अकेली पड़ गईं। पारस के बाहर जाने के सदमे से अभी शहनाज निकली नहीं थीं कि मिल गया दूसरा सदमा। लेकिन भोली शहनाज को क्या पता कि यो तो बिग बॉस का गेम प्लान है। उनेक दोनों दोस्त घर में जल्द ही वापसी करेंगे। इनकी वापसी के बाद घर में काफी कुछ बदल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
विशाल मधुरिमा - फोटो : Social Media
विशाल-मधुरिमा का झगड़ा
बिग बॉस के घर में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री करके आईं मधुरिमा अब तक तो काफी चुप थीं। लेकिन अचानक ही अब मधुरिमा की आवाज घर में गूंजने लगी है। सो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को मधुरिमा और विशाल के बीच जमकर बहस होते दिखेगी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को काफी कुछ कह रहे हैं। मधुरिमा ने तो विशाल से यहां तक कह दिया कि 'ये तेरे बाप का शो है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
घर में हुई नॉमिनेशंस की प्रक्रिया
आखिर में होने वाली है घर में नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया। इस प्रक्रिया में घर वाले एक दूसरे को नॉमिनेट करने वाले हैं। तो वहीं पारस और सिद्धार्थ सीक्रेट रूम से सभी के मजे लेने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें