फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्यों सोनम और रवीना हुईं ट्रोल, थॉर ने बोला शाहरुख का डायलॉग, पांच खबरें

Wed, 25 Dec 2019 11:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor, Chris Hemsworth - फोटो : amar ujala
सऊदी में म्यूजिक समारोह में जाने पर ट्रोल हुईं सोनम कपूर
सऊदी अरब में एमडीएल बीस्ट संगीत समारोह में पहुंचने पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर Diet Prada नाम के ट्विटर हैंडल ने ट्रोल किया है। ये इंस्टाग्राम हैंडल फैशन से जुड़ी पोस्ट साझा करने के लिए मशहूर है। एमडीएल बीस्ट संगीत समारोह में शामिल होने पर Diet Prada ने सोनम कपूर को पाखंडी बताया है। Diet Prada ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सोनम कपूर की तस्वीरें साझा करते हुए ट्रोल किया है। 

विज्ञापन

कार्टून तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं रवीना टंडन

2 of 5
Raveena Tandon - फोटो : instagram
90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन रवीना टंडन इन दिनों अपने एक ट्वीट की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून की तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर सीएए के प्रदर्शन से जुड़ी हुई थी, लेकिन इस तस्वीर में अंग्रेजी में जो संदेश लिखा हुआ था उसमें प्रदर्शन यानी protest और vandalize की स्पेलिंग गलत थी। रवीना को इस तस्वीर और स्पेलिंग की गलती की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्षण की कला का अपमान करने पर उन्हें ट्रोल किया है। 
 

 
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने फैंस को दी क्रिसमस की बधाई

3 of 5
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। वहीं बॉलीवुड सितारों ने इस खास त्योहार का जश्न मनाया। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे सेंटा क्लॉज के लुक में अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने फैंस को बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। 
 

 

प्रियंका चोपड़ा ने सुसराल में मनाया क्रिसमस

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने पति निक जोनस के साथ क्रिसमस का जश्न मना रही हैं। इस बात की जानकारी निक जोनस ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ अपनी एक वीडियो साझा करके दी। इस वीडियो में प्रियंका और निक क्रिसमस का केक दिखाते नजर आए। सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों के वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इन दिनों प्रियंका अमेरिका में हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस हेम्सवर्थ ने बोला शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग

5 of 5
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ने बॉलीवुड के सपुरस्टार शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग बोला है। दरअसल क्रिस हेम्सवर्थ इन दिनों नेटफ्लिक्स ओरिजिनल ढाका की बैंकॉक में शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान फिल्म के सेट वह काफी मस्ती करते रहते हैं। सेट पर उन्होंने यंग आर्टिस्ट रूद्राक्ष जायसवाल के साथ भी मस्ती करते हुए शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के मशहूर डायलॉग बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं बोलते नजर आ रहे हैं। क्रिस हेम्सवर्थ के इस वीडियो को रूद्राक्ष जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें