फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 निर्देशकों की पहली फिल्म के लिए राजी हुए सलमान, ज्यादातर की चमकी किस्मत तो कुछ हो गए गुमनाम

Wed, 25 Dec 2019 09:36 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आने वाले जुम्मे को हिंदी सिनेमा के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान 54 साल के हो जाएंगे। 29 दिसंबर को हिंदी फिल्म जगत में बतौर हीरो उनके 30 साल भी पूरे हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अभिनय के अलावा फिल्मों के लिए कहानियां लिखी, गाने गाए और फिल्में बनाई भी। सलमान के नाम सबसे ज्यादा नए कलाकारों को मौका देने का भी रिकॉर्ड रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान ने किन किन निर्देशकों को उनकी पहली फिल्म में मौका दिया। सलमान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको ऐसे ही कुछ निर्देशकों के नाम बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Salman and Sooraj Barjatya - फोटो : file photo
सूरज बड़जात्या
29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार प्रेम का किरदार निभाया और इसी फिल्म से लॉन्च हुईं नई हीरोइन भाग्यश्री। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी अब खुद हीरो बन चुके हैं। और इस फिल्म से बतौर निर्देशक लॉन्च हुए सूरज बड़जात्या के बेटे जल्द ही सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म बतौर निर्देशक शुरू करने वाले हैं। फिल्म मैंने प्यार किया सलमान और सूरज दोनों के लिए गेम चेंजर साबित हुई।
विज्ञापन

3 of 11
Salman Khan and Sohail Khan - फोटो : file photo
सोहैल खान
फिल्म इंडस्ट्री में पूरे परिवार को साथ लेकर चलने वालों में अगर किसी सितारे का नाम सबसे पहले आता है तो वह हैं सलमान खान। साल 1997 में सलमान खान ने अपने छोटे भाई सोहैल खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'औजार' में काम किया। फिल्म में सलमान के अलावा संजय कपूर और शिल्पा शेट्टी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी दो दोस्तों के ऊपर आधारित है।

4 of 11
salman khan, bhushan kumar, atul agnihotri - फोटो : file photo
अतुल अग्निहोत्री
सलमान खान की बहन अलवीरा का विवाह मशहूर अभिनेता अतुल अग्निहोत्री से हुआ है। दर्जनों फिल्मों में काम करने के बाद जब अतुल अग्निहोत्री का सितारा अभिनय के क्षेत्र में डूबने लगा तो सलमान ने उन्हें निर्देशक बना दिया। साल 2004 में रिलीज हुई सलमान खान फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' से वह निर्देशक बने और खुद सलमान ने इस फिल्म में लीड रोल किया। इसके बाद साल 2008 में अतुल ने सलमान की ही फिल्म 'हैलो' का भी निर्देशन किया। जब सलमान को लगा कि अतुल बतौर निर्देशक चल नहीं पाएंगे तो उन्होंने अपने जीजा को अपनी फिल्मों का परमानेंट प्रोड्यूसर बना दिया।
विज्ञापन

5 of 11
puneet issar - फोटो : file photo
पुनीत इस्सर
दुर्योधन के किरदार के लिए घर-घर में पहचाने जाने वाले पुनीत ने ढेरों फिल्मों और टीवी सीरियल में अभिनय और सह निर्देशक के तौर पर काम करने के बाद 2004 में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'गर्व' का निर्देशन किया। सलमान के अलावा इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, अरबाज खान और अमरीश पुरी भी अहम किरदार में थे। सलमान खान ने इस फिल्म में पुलिस अफसर का किरदार निभाया।
विज्ञापन

6 of 11
Vinay Sapru - फोटो : social media
राधिका राव और विनय सप्रू
म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के लिए दर्जनों म्यूजिक वीडियोज निर्देशित कर चुके राधिका राव और विनय सप्रू पर सलमान की नजर ऐश्वर्या राय से ब्रेक अप होने के बाद पड़ी। ऐश्वर्या का नाम भुलाने के लिए वह उनकी जैसी ही दिखती स्नेहा उल्लाल को खोज लाए और उनके साथ साल 2005 में बनाई फिल्म 'लकी: नो टाइम फोर लव'। फिल्म के गाने खूब चले। फिल्म में सलमान और स्नेहा के अलावा मिथुन चक्रवर्ती भी मुख्य किरदार में थे। मिथुन के अभिनय की दूसरी पारी में सलमान ने उन्हें तमाम दूसरी फिल्मों में भी काम दिलाया।
विज्ञापन

7 of 11
शिरीष कुंदर - फोटो : file photo
शिरीष कुंदर
फिल्म मैंने प्यार किया के लिए ऑडीशन देने जाते समय मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने उनकी खूब मदद की थी। ये दोस्ती सलमान आज भी निभाते हैं। तमाम हिट फिल्मों के एडीटर रहे फराह के पति शिरीष कुंदर ने जब निर्देशक बनने का फैसला किया तो उनकी मदद भी सलमान खान ने ही की। साल 2006 में रिलीज हुई शिरीष कुंदर की पहली 'जान ए मन' में न खुद सलमान ने काम किया बल्कि अपनी खास दोस्त रहीं प्रीति जिंटा को भी उन्होंने इसमे मौका दिलाया। अक्षय कुमार भी इस फिल्में पैरलल लीड हीरो रहे।

8 of 11
Prem Raj - फोटो : social media
प्रेम राज
सलमान के तमाम भरोसेमंद दोस्तों में शामिल रहे हैं प्रेम राज। फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' में सलमान खान, करीना कपूर  और अरबाज खान नजर आए थे। इसका निर्देशन प्रेम राज उर्फ प्रेम सोनी ने ही किया था। निर्देशक के तौर पर यह प्रेम की पहली फिल्म थी। सलमान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर को लेकर भी प्रेम इन दिनों एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, इस फिल्म के लिए भी सलमान ने ही प्रेम की मदद की।

9 of 11
Prabhu Deva and Salman Khan - फोटो : Social Media
प्रभु देवा
सलमान की बतौर लेखक पहली फिल्म चंद्रमुखी में प्रभुदेवा कोरियाग्राफी असिस्टेंट रहे। दोनों की ये जान पहचान चलती रही और जब सलमान को अपनी फिल्म वांटेड के लिए एक नए निर्देशक की जरूरत पड़ी तो उन्होंने प्रभुदेवा को निर्देशक बना दिया। प्रभु देवा ने इससे पहले कई दक्षिण भारतीय फिल्मों का निर्देशन तो किया था यह पहली हिंदी फिल्म थी जिसमें उन्होंने निर्देशक के तौर पर काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। निर्देशक-अभिनेता की यह जोड़ी हालिया रिलीज फिल्म 'दबंग 3' में भी साथ रही और अगले साल रिलीज हो रही फिल्म 'राधे' में भी दोनों साथ काम कर रहे हैं।

10 of 11
Abhinav Kashyap - फोटो : social media
अभिनव कश्यप
मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप को सलमान खान की फिल्म तेरे नाम निर्देशित करने का मौका मिला था लेकिन अनुराग को सलमान में उत्तर प्रदेश के युवाओं जैसा दम नहीं नजर आया। अनुराग ने इसे लेकर जो टिप्पणी की उसके बाद फिल्म से उन्हें निकाल दिया। इस हादसे के बरसों बाद अनुराग के छोटे भाई अभिनव एक कहानी लेकर अरबाज से मिलने पहुंचे। ये फिल्म थी दबंग। दबंग में अभिनव की मंशा अरबाज को हीरो के तौर पर लेने की थी, लेकिन अरबाज ने ये कहानी अपने भाई सलमान को सुनाई तो वह खुद फिल्म में हीरो बनने को तैयार हो गए। इस तरह हिंदी सिनेमा को मिला एक नया किरदार, चुलबुल पांडे और अभिनव को मिली अपने करियर की पहली फिल्म।
विज्ञापन

11 of 11
अरबाज खान - फोटो : file photo
अरबाज खान
सोहैल खान को निर्देशक बना चुके सलमान खान ने अपने दूसरे भाई अरबाज खान को निर्देशक बनया फिल्म दबंग 2 से। दरअसल दबंग रिलीज होने के बाद अभिनव कश्यप की भी सलमान से खटर पटर हो गई। इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म बेशरम बनानी शुरू कर दी। अरबाज ने साल 2012 में 'दबंग 2' का निर्देशन किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई, कहा यही जाता है कि अरबाज फिल्म में बस कहने भर को निर्देशक थे, फिल्म का पूरा जिम्मा सलमान खान ने खुद अपने कंधों पर संभाले रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें