फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में दो करोड़ बार देखा गया मुकाबला गाना से लेकर दीपिका के डिप्रेशन तक, पांच खबरें

Sun, 22 Dec 2019 10:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Muqabla song,Deepika Padukone - फोटो : amar ujala
एक दिन में दो करोड़ बार देखा गया प्रभु देवा का 'मुकाबला' 
प्रभु देवा को देश में डांस की फील्ड में बादशाह का दर्जा 'मुकाबला' गाने से ही मिला था। इस गाने में प्रभु देवा ने ऐसा शानदार डांस किया था कि लोग उनके अंदर भारतीय माइकल जैक्शन देखने लगे थे। प्रभु देवा का वही आइकॉनिक सॉन्ग ने 25 साल फिर एक बार वापसी की है। इस गाने में प्रभु देवा में वरुण और श्रद्धा भी उनके साथ थिरकते नजर आए हैं। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का यह गाना 21 दिसंबर को रिलीज हुआ, जो अब काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर एक दिन के अदंर इस गाने को दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं काजल अग्रवाल

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजल अग्रवाल इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीव की अपनी तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की जिसमें वह बीचवियर पहनी नजर आ रही हैं। काजल अग्रवाल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन

वीर दास ने सरकार पर किया कटाक्ष

3 of 5
Vir Das - फोटो : Social Media
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध पूरे देश में अलग अलग जगहों पर देखने को मिल रहा है। इस विरोध में छात्र बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। वहीं इस मामले पर बॉलीवुड भी बंटा नजर आ रहे है। इस बीच अभिनेता वीर दास ने ट्विटर पर सरकार के इंटरनेट बंद करने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद करने के बारे में छोड़ो और ना ही कुछ कॉलेजों को बंद करने का सोचो। व्हाट्सएप को देशभर में बंद करना कैसा रहेगा।' इसके अलावा उन्होंने भारत की आर्थिक हालत पर भी सवाल किये।  
 

 

बोमन ईरानी ने '3 इडियट्स' को किया याद

4 of 5
boman irani - फोटो : 3 idiots
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार बोमन ईरानी ने अपनी सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' को याद किया है। इस साल क्रिसमस पर इस फिल्म को दस साल पुरे होने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को याद किया है। जी न्यूज की खबर के अनुसार बोमन ने कहा है कि, "मैं वास्तव में हैरान हूं कि लोगों ने वायरस जैसे नीरस किरदार को पसंद किया। वह काफी नकारात्मक था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वायरस जैसा किरदार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा, लेकिन ऐसा लगता है कि जितनी बार दर्शक इस फिल्म को देखते हैं, किरदार से उतना अधिक जुड़ाव महसूस करते है। मैं बहुत आभारी हूं कि फिल्म को इतना प्यार मिला।"
विज्ञापन
विज्ञापन

'छपाक' की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में चली गई थीं दीपिका पादुकोण

5 of 5
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान फिल्म में अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा है कि वह अभिनय करते करते डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने कहा कि जब वह 'छपाक' फिल्म में एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी का किरदार कर रही थीं तो वह इस किरदार में इतना डूब गईं कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें