kiara advani
- फोटो : amar ujala
दोस्त की शादी में कियारा ने किया डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का सोशल मीडिया एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। कियारा का ये वीडियो उनके दोस्त की शादी का है। वीडियो में वह अपने पिता के साथ बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'क्यूटीपाई' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। कियारा के डांस वीडियो को उनके फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी जल्द फिल्म गुड न्यूड में दिखाई देंगीं।