फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बदनाम गाने से लेकर जॉन अब्राहम की अटैक की रिलीज डेट तक, पांच खबरें

Sun, 01 Dec 2019 12:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dabangg 3,John Abraham - फोटो : amar ujala
मुन्ना बदनाम गाना रिलीज
अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गानों को दर्शकों और सलमान खान के फैंस ने काफी पसंद किया है। ऐसे में अब दबंग 3 का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम मुन्ना बदनाम है। मुन्ना बदनाम गाने में सलमान खान के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री वरीना हुसैन नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन

2 of 5
Sooryavanshi - फोटो : social media
अक्षय कुमार ने खत्म की सूर्यवंशी की शूटिंग 
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी बहुचर्चित फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग खत्म कर ली है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- आखरी दिन, आखरी शूट, आखरी स्टंट। रोहित शेट्टी के कॉप युनिवर्स का हिस्सा बनकर अच्छा लगा। मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि आप लोग ये फिल्म थियेटर में जाकर देखें। हमें उम्मीद है कि ये फिल्म आपको चकित कर देगी। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की ये पोस्ट वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
चिरंजीवी (फाइल फोटो) - फोटो : file photo
पशु चिकित्सक दुष्कर्म में व्यक्त की संवेदनाएं
तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। महिला डॉक्टर का शव गुरुवार सुबह शादनगर इलाके में मिला। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यामी गौतम, स्वरा भास्कर समेत कई अभिनेत्रियों ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। इस बीच साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने पशु चिकित्सक के साथ हुए हैवानियत पर दुख प्रकट किया है। 

4 of 5
sanjay mishra - फोटो : file photo
परिचारक की सीट में लेटे नजर आए अभिनेता संजय मिश्रा
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ट्रेन में परिचारक की सीट पर लेटे हुए दिखाई दिए हैं। इस वीडियो को खुद संजय मिश्रा अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है और पोस्ट पर भारतीय रेलवे, आरपीएफ, आईआरसीटीसी और रेल मंत्रालय को टैक किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए संजय मिश्रा ने कैप्शन में लिखा- कभी यात्री पैसेंजर और कभी परिचारक। जिंदगी के सफर को आनंद कर रहा हूं और ऑप्शन ही क्या है। गौरतलब है कि संजय मिश्रा मुंबई से दिल्ली के जामे वाली ट्रेन अगस्त क्रांति में सफर कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
john abraham - फोटो : social media
अगले साल रिलीज होगी जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक
अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म अटैक की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक अगले साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनकी ये एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा जैकलिन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें