सांकेतिक तस्वीर
ट्विटर पर #Nirbhaya, #RIPHumanity, #PunishRapistsInPublic टॉप ट्रेंड्स में शामिल है। इस क्रूर अपराध को जिस भयावह तरीके से अंजाम दिया गया, उसने पूरे भारत में लोगों को हिला दिया है। बता दें हैदराबाद के बाहरी इलाके में 27 साल की एक युवती पर कथित तौर पर यौन हमला हुआ था जिसके बाद उन्हें जिंदा जला दिया गया। उनके साथ ये अपराध उन्हें मदद का भरोसा दिलाकर किया गया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।