फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गंगूबाई काठियावाड़ी' का मोशन पोस्टर रिलीज, योगी आदित्यनाथ को अजय का ट्वीट, पांच खबरें

Tue, 14 Jan 2020 04:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : amar ujala
'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया का पहला लुक कल रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशक संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का प्रोमो वीडियो सामाने आया है। इस वीडियो में फिल्म का नाम दिखाई दे रहा हैं। साथ की प्रोमो में बताया गया है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट का पहला लुक बुधवार को रिलीज होगा। 


विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी ने 'नवजोत सिंह सिद्धू'  के साथ किया डांस
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। इस शो से जुड़ा कपिल शर्मा और शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल शर्मा अपने शो के पूर्व होस्ट नवजोत सिंह सिद्धू के लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक में वह शिल्पा शेट्टी के साथ मस्तीभरा डांस कर रहे हैं। कपिल शर्मा के साथ अपने वीडियो को खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
83 से यशपाल शर्मा का लुक आया सामने
भारत के पहले विश्व कप जीत पर बनी अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 83 इन दिनों अपनी कई पोस्टर्स की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म के मेकर्स ने अब तक 83 से जुड़े कलाकारों के कई लुक रिलीज किए हैं। ऐसे में अब इस फिल्म से जुड़ा यशपाल शर्मा का लुक सामने आया है। यशपाल शर्मा के किरदार को अभिनेता जतिन सरना निभा रहे हैं। रणवीर सिंह ने जतिन सरना के लुक को ट्विटर पर साझा किया है।  
 

 

4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर'
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। अब दर्शकों और अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' को उत्तर प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। इस बात की जानकारी अजय देवगन ने ट्विटर पर दी। उन्होंने 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' को यूपी में टैक्स फ्री करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varun dhawan - फोटो : amar ujala
वरुण धवन के लुक पर श्रद्धा का कमेंट
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी नई फिल्म का खुलासा किया है। उनकी नई फिल्म का नाम मिस्टर लेले है। इस को निर्माता-निर्देशक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जाएगा। सोमवार की इस फिल्म से जुड़ा वरुण धवन का पहला लुक सामने आया था। जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन के इस लुक का मजाक बनाया है। श्रद्धा ने उनके लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसा लग रहा है कि तुमने मेरे पापा का कच्छा चुरा लिया है। जबरदस्त है ये चिरकुट।" 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें