फादर्स डे पर अगर आप भी अपने पापा के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं या इस दिन को खास बनाना चाहते हैं अपने पापा के साथ ये पांच फिल्में जरूर देखें। अगर आप दूर भी है तो ये फिल्में आप अपने पापा के साथ शेयर कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें ऐसी ही कुछ खास फिल्में जो बना देंगे आपके फादर्स डे को स्पेशल।
विज्ञापन
2 of 8
फादर्स डे पर सबसे स्पेशल फिल्म है 'हे बेबी' इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान लीड रोल में हैं। ये फिल्म पिता की परवरिश पर ही बनाई गई है। फिल्म में कई सीन्स ऐसे है जिन्हे देखकर
आपकी आंखे अपने आप नम हो जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 8
इस लिस्ट में दूसरा नाम है साल 2002 में आई फिल्म 'रिश्ते' का। फादर्स डे के लिहाज से ये फिल्म आपके लिए काफी स्पेशल साबित होगी। फिल्म में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और अमरीश पुरी ने लीड रोल निभाया था।
4 of 8
साल 1982 में आई अमिताब बच्चन और दिलीप कुमार की फिल्म 'शक्ति' भी फादर्स डे के लिए एक बढिया चुनाव हो सकती है। ये फिल्म आपके फादर्स डे को यादगार बनाने में सफल साबित होगी।
विज्ञापन
5 of 8
फादर्स डे पर अपने पापा के साथ 'मासूस' देखना ने भूलें। साल 1983 में आई इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, जुगल हंसराज और उर्मिला मारतोंडकर ने लीड रोल निभाया था।
विज्ञापन
6 of 8
साल 1991 में पूजा भट्ट भी डेब्यू फिल्म 'डैडी' को इस फादर्स डे अपना पापा के साथ देखें। फिल्म को उनके पिता महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है। पापा बेटी के प्यार और रिश्ते पर आधारित ये फिल्म आपके दिल को छू जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
2008 में आई 'टेकन' फिल्म में एक पिता अपनी किडनैप हो चुकी बेटी को बचाता है। पिता लियम निशन एक किडनैपर्स से कहते हैं आई डोंट नो हू आर यू, आई डोंट नो वेयर आर यू, बट आई विल फाइंड यू एंड आई विल किल यू...ये डायलॉग एक पिता के जज्बे को दिखाने के लिये काफी है।
2006 में आई चेरिस गार्डनर की 'पर्स्यूट ऑफ हैप्पीनेस' को बडे़ अवार्ड मिले। यह फिल्म हैं बेघर बाप की जो अपने 5-6 साल के बच्चे की जरूरतों के लिये दिन रात दौड़ता भागता है।