फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर की शादी से पहले सुनिए बॉलीवुड के 5 ऐसे गाने, जो मेहंदी को यादगार बना देंगे

Mon, 07 May 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सोनम कपूर की शादी का चर्चा चल रही है। 8 मई को सोनम कपूर ब्वॉयफ्रेंड और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधंन में बंध जाएंगी। शादी के पहले अनिल कपूर के घर पर मेहमानों और दोस्तों का तांता लग चुका है। कल रात सोनम कपूर के हाथ पर आनंद आहूजा के नाम की मेहंदी लग चुकी है। उनकी शादी के इस खास मौके पर आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के वह हिंदी सॉन्ग्स जो सोनम की मेहंदी को बना देंगे और भी ज्यादा खास।
विज्ञापन

गाना- मेहंदी लगा के रखना

शाहरुख खान और काजल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की यह गाना काफी पॉपुलर रहा है। फिल्म में यह गाना काजल की शादी पर फिल्माया गया है। 'महेंदी लगा के रखना' को उदित नारायण ने गाया हैं। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

गाना- मेहंदी है रचने वाली

यह गाना साल 2001 में आई करिश्मा कपूर, रेखा और मनोज वाजपेयी की फिल्म 'ज़ुबैदा' का है। 'महेंदी है रचने वाली' गाना आज भी कई शादियों में सुनने के मिल जाता है। 

गाना- मेहंदी नी मेहंदी

पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर की आवाज में यह गाना महेंदी पर आधारित बहुत ही खूबसूरत गाना है। यह गाना के केवल महेंदी का ही नहीं बल्कि बाबुल के घर पर एक लड़की की जिंदगी को भी बयां करता है। 
विज्ञापन

गाना- मेहंदी लगाऊं किस नाम की

यह गाना साल 2006 में आई 'हमको तुमसे प्यार है' फिल्म का है। अलका याग्निक की आवाज में यह बेहद खूबसूरत नगमा है। इस फिल्म में बॉबी देओल,अर्जुन रामपाल और अमिषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- मेहंदी मेहंदी

यह गाना सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' फिल्म का है। 'मेहंदी मेहंदी' गाने को जसपिंदर नरुला ने अपनी ही खूबसूरत आवाज में गाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें